तीन IAS अधिकारी, दस IPS और आठ PPS सहित यूपी में 21 अफसर हुए रिटायर, देखिए पूरी लिस्ट
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं। लखनऊ: यूपी में प्रशासन और पुलिस विभाग में अपनी सेवा देने वाले 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें त…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी में 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं।
लखनऊ: यूपी में प्रशासन और पुलिस विभाग में अपनी सेवा देने वाले 21 अफसर 31 अगस्त को सेवानिवृत हो गये। इनमें तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसरों के साथ आठ पीपीएस अधिकारी हैं। 31 अगस्त सोमवार को तीन आईएएस में से जो अधिकारी सेवानिवृत हुए उनमें सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार-प्रथम, डीजी पर्यटन डॉ.वेदपति मिश्रा और विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं।
आईपीएस अफसरों में डीजी फायर सर्विसेज मुथा अशोक जैन, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो दिल्ली में एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू, आईजी सीआईडी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी -112 के डीआईजी शहाब रशीद खान, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद और पीएसी 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक राम नयन सिंह सेवानिवृत्त हो गये।
रिटायर हुए IAS अफसरों की लिस्ट-
सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार-प्रथम
डीजी पर्यटन डॉ.वेदपति मिश्रा
विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता
रिटायर हुए IPS अफसरों की लिस्ट-
डीजी फायर सर्विसेज मुथा अशोक जैन
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो दिल्ली में एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू
आईजी सीआईडी डॉ. अखिलेश कुमार निगम
यूपी -112 के डीआईजी शहाब रशीद खान
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी
पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित
ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा
ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद
पीएसी 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक राम नयन सिंह
आठ पीपीएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त
आठ पीपीएस अधिकारी भी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए, इनमें एडिशनल एसपी बलरामाचारी दुबे व अशोक कुमार वर्मा, एटीएस में DSP लायक सिंह, 44वीं पीएसी में सहायक सेनानायक अंजू सिंह, पुलिस भर्ती बोर्ड में DSP अस्मा माजिद, सीबीसीआईडी मुख्यालय में DSP धीरेंद्र प्रताप सिंह, फतेहपुर में DSP प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रतापगढ़ में DSP अनिल कुमार राय शामिल हैं।
लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


