होम›शिक्षा-करियर›जाने, आखिर क्यों अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ने से कर दिया मना?
शिक्षा-करियर

जाने, आखिर क्यों अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ने से कर दिया मना?

जाने, आखिर क्यों अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ने से कर दिया मना? वाराणसी एयरपोर्ट पर भारी बवाल! By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September 10, 2026 at 7:01 PM IST वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री…

ETV Bharat के अनुसार10 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जाने, आखिर क्यों अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ने से कर दिया मना?

सौजन्य से:- ETV Bharat

जाने, आखिर क्यों अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने फ्लाइट उड़ने से कर दिया मना?

वाराणसी एयरपोर्ट पर भारी बवाल!

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 7:01 PM IST

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा तफ़री का माहौल मच गया,जब मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने अचानक से विमान उड़ाने के लिए मना कर दिया. पायलट ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया. जिसके बाद उसने फ्लाइट को उड़ाने से मना कर दिया. इस दौरान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया. यात्रियों का कहना है कि उन्हें इसके बारे में पूर्व में जानकारी नहीं दी गई, जबकि उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए थी.

क्यों हुआ हंगामा: मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6544 वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मुंबई पहुंचने वाली थी, हालांकि अभी बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी, लेकिन इस दौरान पायलट ने फ्लाइट उड़ने से मना कर दिया. पायलट ने कहा कि, उसकी तबीयत खराब है. होल्डिंग एरिया में सभी यात्री अपनी बोर्डिंग का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही यात्रियों को पायलट के तबीयत खराब होने की सूचना मिली उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया.

यात्रियों ने जताई नाराजगी: यात्रियों ने आरोप लगाया कि, इंडिगो की ओर से उन्हें किसी भी तरीके की कोई जानकारी नहीं दी गई थी और आखिरी समय में इस तरीके की जानकारी आने के कारण सभी लोगों का आगे का शेड्यूल पूरी तरीके से बिगड़ गया है. जिस वजह से उन्हें खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी नहीं दी जाने पर यात्रियों ने बेहद नाराजगी जताई. एयरपोर्ट पर यात्रियों ने आरोप लगाया कि, यदि कोई भी यात्री बोर्डिंग करने में 15 मिनट लेट हो जाता है तो एयरपोर्ट अथॉरिटी उसे अंदर नहीं आने देती है. ऐसे में हम सभी यात्री सुबह 8:00 बजे से बैठे हुए हैं 10:45 बजे हमारी फ्लाइट जानी थी, लेकिन हमारी फ्लाइट 1:45 का मैसेज आया है. इतनी देर हम लोग यहां इंतजार कि ना रिफ्रेशमेंट मिला नहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से किसी तरीके की कोई जानकारी हमें पहले दी गई.

एयरपोर्ट ने की वैकल्पिक व्यवस्था: यात्रियों के हंगामा को देखते हुए इंडिगो के अधिकारियों ने समझा बूझकर स्थिति को नियंत्रित करने की कवायद शुरू की और उसके बाद क्रू मेंबर की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने के साथ वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की. जिसके बाद दूसरे विमान से यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए.इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी की माने तो एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत मिश्रा ने बताया कि, पायलट को विमान उड़ाना था उसकी तबीयत खराब हो गई थी जिस वजह से वह विमान नहीं उड़ा सकता था, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: पौराणिक काल में समृद्ध रही जरदोजी कला; अब बनारस की बेटियां सीख रहीं सुनहरे अतीत की बारीकियां

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें