होमराजनीतिनेपाल की बाढ़ से यूपी को कितना खतरा? मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- सतर्क है सरकार
राजनीति

नेपाल की बाढ़ से यूपी को कितना खतरा? मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- सतर्क है सरकार

नेपाल की बाढ़ से यूपी को कितना खतरा? मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- सतर्क है सरकार जल शक्ति मंत्री सिंह ने शनिवार को नेपाल की जल त्रासदी को लेकर यूपी में बाढ़ के सवाल पर बड़ा अपडेट दिया है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, नेपाल की…

Hindustan के अनुसार29 अगस्त 2026 को 01:30 pm बजे
नेपाल की बाढ़ से यूपी को कितना खतरा? मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- सतर्क है सरकार

सौजन्य से:- Hindustan

नेपाल की बाढ़ से यूपी को कितना खतरा? मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- सतर्क है सरकार

जल शक्ति मंत्री सिंह ने शनिवार को नेपाल की जल त्रासदी को लेकर यूपी में बाढ़ के सवाल पर बड़ा अपडेट दिया है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा, नेपाल की जल त्रासदी से उत्तर प्रदेश में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल हम लोग सतर्क हैं।

Balia News: नेपाल में बाढ़ की तबाही ने यूपी तक को झकझोर दिया है। नेपाल से सटे इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बाढ़ को लेकर दहशत फैल गई है। हालांकि यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बाढ़ को लेकर अपडेट दिया है। स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि नेपाल की जल त्रासदी से राज्य में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल सरकार लोग सतर्क है।

जल शक्ति मंत्री सिंह ने शनिवार को नेपाल की जल त्रासदी से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, कि नेपाल की जल त्रासदी से उत्तर प्रदेश में कोई खतरा नहीं है, फिर भी हर पल हम लोग सतर्क हैं।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने, तब से वह दिन-रात बाढ़ की समस्या से जूझने में लगे हैं ताकि किसी प्रकार राज्य में कोई कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बांध कट जाते थे और भारी नुकसान होता था लेकिन उसके बाद सभी बांध सुरक्षित हैं तथा जितनी परियोजना है, समय से पूर्ण होती है।

100 फीसदी हमारी परयोजनाएं पूरी

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, आज हमारी सौ फीसदी परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। नेपाल से जो त्रासदी है और पानी आने की संभावना थी, लगता था कि वाल्मीकि बैराज गंडक पर नारायणी नदी से प्रवेश होगा, लेकिन सभी अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे।' उन्होंने कहा कि बैराज पर पानी का दबाव नहीं है और कोई खतरा राज्य के अंदर नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ की आशंका वाले सभी जिले सुरक्षित हैं।

किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशानी नहीं होने दी जाएगी: सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद उन्होंने राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'मैं बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए आ रहा हूं। बांसडीह, बलिया और बैरिया क्षेत्रों में जहां कटान और जलप्लावन से गांव प्रभावित हैं, उनका निरीक्षण कर आपके बीच आया हूं। योगी ने कहा, 'हम लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संपर्क में हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को समस्या न हो।' उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में अधिक बारिश के कारण प्रदेश के 26 जिलों में कम या ज्यादा बाढ़ आई है। इससे एक लाख 71 हजार से अधिक लोग और 251 गांव प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाई गई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें