होमक्राइमआगरा में ऑनर किलिंग; पिता ने नाबालिग बेटी का गला काटा, पुलिस को किया फोन, बोला- मैंने बेटी को मार डाला
क्राइम

आगरा में ऑनर किलिंग; पिता ने नाबालिग बेटी का गला काटा, पुलिस को किया फोन, बोला- मैंने बेटी को मार डाला

आगरा में ऑनर किलिंग; पिता ने नाबालिग बेटी का गला काटा, पुलिस को किया फोन, बोला- मैंने बेटी को मार डाला नाबालिग के गले और सिर पर गहरे घाव हैं. पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. By ETV Bharat Uttar Prad…

ETV Bharat के अनुसार3 सितंबर 2026 को 07:31 pm बजे
आगरा में ऑनर किलिंग; पिता ने नाबालिग बेटी का गला काटा, पुलिस को किया फोन, बोला- मैंने बेटी को मार डाला

सौजन्य से:- ETV Bharat

आगरा में ऑनर किलिंग; पिता ने नाबालिग बेटी का गला काटा, पुलिस को किया फोन, बोला- मैंने बेटी को मार डाला

नाबालिग के गले और सिर पर गहरे घाव हैं. पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 3, 2026 at 10:24 PM IST

|Updated : September 3, 2026 at 10:54 PM IST

आगरा : ताजनगरी में गुरुवार देर शाम ऑनर किलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है. पिता ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर नाबालिग बेटी का गला रेत दिया. इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी कि बेटी की हत्या कर दी है. हत्या की खबर मिलते ही एकता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि नाबालिग के गले और सिर पर गहरे घाव हैं. उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया गया है. आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है. गांव में फोर्स तैनात है.

मामला एकता थाना क्षेत्र के गांव पचगाई खेड़ा का है. एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि एकता पुलिस को गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मैंने अपनी नाबालिग बेटी की गला काटकर हत्या कर दी है. गांव में ऑनर किलिंग की सूचना पर एकता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फोर्स के साथ मैं भी मौके पर पहुंचा. जिस पर आरोपी को हिरासत में लिया. जब मकान में गए तो उसकी नाबालिग बेटी बेड पर पड़ी हुई थी. उसके सिर और गर्दन पर चोटें के गहरे घाव थे. जिनसे खून निकल रहा था. आला-कत्ल भी बरामद कर लिया गया है.

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग बेटी का पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. जब इसकी जानकारी हुई तो उसे समझाया था. यह सही नहीं है. मगर, एक सितंबर की रात करीब आठ बजे नाबालिग बेटी अचानक से गायब हो गई, जिससे परिवार में तनाव था. नाबालिग बेटी के गायब होने की सूचना एकता थाना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया. मगर, देर रात नाबालिग घर लौट आई थी.

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि अगले दिन आरोपी खुद अपनी बेटी को लेकर एकता थाना पहुंचा. जिस पर पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए. नाबालिग के बयान के बाद मेडिकल कराया गया था. नाबालिग ने बयान में बताया गया कि झगड़ा करके मैं घर से निकल गई थी और वापस मैं स्वयं आई आ गई हूं.

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि नाबालिग अपने पिता की बात नहीं मान रही थी. जिस पर ही आरोपी ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी. उससे पूछताछ की जा रही है. नाबालिग का शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया. पुलिस ने जब ग्रामीण से पूछताछ की तो उनका कहना है कि आरोपी ने परिवार की बदनामी के चलते बेटी को मारा है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का रेल कोच रेस्टोरेंट बंद, 2023 में खुला था, ठेकेदार ने बताई ये बड़ी वजह

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें