होमक्राइमहत्याओं से फिर दहला यूपी: लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मेरठ में युवक की हत्या
क्राइम

हत्याओं से फिर दहला यूपी: लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मेरठ में युवक की हत्या

हत्याओं से फिर दहला यूपी: लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मेरठ में युवक की हत्या पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, दोनों ही हत्याओं की जांच में जुटी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 27, 20…

ETV Bharat के अनुसार27 अगस्त 2026 को 03:24 am बजे
हत्याओं से फिर दहला यूपी: लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मेरठ में युवक की हत्या

सौजन्य से:- ETV Bharat

हत्याओं से फिर दहला यूपी: लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, मेरठ में युवक की हत्या

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, दोनों ही हत्याओं की जांच में जुटी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 7:44 AM IST

लखीमपुर खीरी/मेरठ: पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर लखनियापुर गांव के पास धान के खेत में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी. मृतक की बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है. वहीं, मेरठ में युवक की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लखीमपुर खीरी में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

जिले के लखनियापुर गांव के पास धान के खेत में एक हिस्ट्रीशीटर का शव मिला है. मृतक की पहचान पठानन पुरवा गांव निवासी कलीम पुत्र मजलूम के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक कलीम पढ़ुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था और पूर्व में जिला बदर भी रह चुका था. बुधवार को ग्रामीणों ने धान के खेत में उसका शव पड़ा देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास बारीकी से पड़ताल की.

इस दौरान धान के खेत से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में कलीम की बाइक बरामद हुई. बाइक खेत में कैसे पहुंची और कलीम धान के खेत तक किस परिस्थिति में पहुंचा, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है. घटनास्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के अलावा मृतक के परिचितों और उससे जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

मौत को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. पुलिस हत्या, हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव पर किसी तरह के चोट के निशान अथवा मौत की वास्तविक वजह के संबंध में पुलिस ने फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होने की उम्मीद है.

निघासन सीओ शिवम कुमार ने बताया कि कलीम का शव धान के खेत में मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

मेरठ में होटल मालिक व मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

मेरठ के हस्तिनापुर थाना पुलिस और स्वाट देहात टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए युवक सरवर की सनसनीखेज हत्या की वारदात का सफल अनावरण किया है. पुलिस ने मामले में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में संलिप्त होटल मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा, कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और साक्ष्य से संबंधित सामग्री बरामद की है.

हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम बस्तौरा नारंग निवासी रूस्तम ने 23 अगस्त 2026 को थाने में तहरीर दी थी कि उनके भाई सरवर को 16 अगस्त को आरोपी राहुल और नजाकत अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गए थे. इसके बाद आरोपियों ने गढ़ चौपला स्थित एक होटल के कमरे में सरवर की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को होटल की बेडशीट में बांधकर मध्य गंग नहर में फेंक दिया.

विवेचना के दौरान सामने आया कि होटल के मालिक रोबिन और मैनेजर ओमेन्द्र को घटना की पूरी जानकारी थी. इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी, बल्कि कमरे से खून साफ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी राहुल निवासी असीलपुर कौठरा होटल मालिक रोबिन निवासी झड़ीना (हापुड़) तथा होटल मैनेजर ओमेन्द्र निवासी लोधीपुर झपका (हापुड़) को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: नागमणि का झांसा देकर धोखाधड़ी; नेपाली नागरिक से तीन लाख रुपये ठगे, लखीमपुर खीरी में आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़; चार आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करते थे ठगी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें