होमक्राइमहिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर परिजनों ने लगाए आरोप
क्राइम

हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर परिजनों ने लगाए आरोप

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करोड़ों की जमीन रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेजी के साथ बढ़ रहे…

Navbharat Times के अनुसार30 अगस्त 2026 को 02:31 pm बजे
हिंदू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या, ड्राइवर पर परिजनों ने लगाए आरोप

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करोड़ों की जमीन रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेजी के साथ बढ़ रहे आपराधिक मामलों के बीच शहर की कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि हमलावरों ने इस वारदात को हिंदूवादी नेता की अपनी ही फॉर्च्यूनर गाड़ी के अंदर अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दुबग्गा थाना क्षेत्र के पास स्थित एक नहर में फेंककर फरार हो गए। नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि मामले में टीमों का गठन कर जांच की जा रही है।

उन्नाव के निवासी थे धीरेंद्र, PGI इलाके में परिवार संग करते थे निवास

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और मौजूदा समय में लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में परिवार सहित रह रहे थे। वह हिंदूवादी राजनीति और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक, बदमाशों ने गाड़ी के भीतर ही बेहद करीब से उन पर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

करोड़ों की जमीन की रंजिश में वारदात, ड्राइवर पर मिलीभगत का आरोप

इस मामले में अभी तक परिजनों ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे जमीन का पुराना विवाद बताया है। परिजनों का सीधा आरोप है कि धीरेंद्र के निजी ड्राइवर ने विरोधियों के साथ साठगांठ कर उनकी हत्या की साजिश रची और गाड़ी में उन्हें अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिलवाया। इतना ही नहीं, इस घटना के बाद से ही धीरेन्द्र का ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है।

CCTV फुटेज और सर्विलांस से शुरू हुई जांच

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फॉर्च्यूनर कार और नहर के आसपास से फिंगरप्रिंट्स व अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें गठित कर संदिग्ध ड्राइवर और नामजद विरोधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें