होमक्राइमझमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब
क्राइम

झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब

झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब कानपुर में झमाझम बारिश ने आफत पैदा कर दी है। शहर के 50 से ज्यादा मार्ग जलमग्न हो गया। आधा दर्जन मार्गों पर विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए…

Hindustan के अनुसार27 अगस्त 2026 को 04:53 am बजे
झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब

सौजन्य से:- Hindustan

झमाझम बारिश से कानपुर में आफत, कुएं की तरह धंसी रोड, एयरपोर्ट पार्किंग बन गई तालाब

कानपुर में झमाझम बारिश ने आफत पैदा कर दी है। शहर के 50 से ज्यादा मार्ग जलमग्न हो गया। आधा दर्जन मार्गों पर विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए। वहीं, जाजमऊ सड़क 18 फीट तक ऐसी धंसी कि कुआं बन गया। इसके अलावा एयरपोर्ट की पार्किग तालाब बन गई।

UP News: यूपी के औद्योगिक शहर कानपुर में मंगलवार की आधी रात से बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे तक हुई बारिश ने आफत पैदा कर दी है। शहर के 50 से ज्यादा मार्ग जलमग्न हो गया, वहीं तीन बड़ी और दो छोटी सड़कें भी धंस गईं। आधा दर्जन मार्गों पर विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए। इस वजह से कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। इसका यातायात पर भी भारी असर पड़ा। दक्षिण से उत्तर तक के इलाकों में कई मार्गों पर भीषण जाम लगा। वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, जाजमऊ इलाके में 150 फीट वीआईपी रोड के सरैया चौराहे पर एक तरफ की सड़क 18 फीट तक ऐसी धंसी कि कुआं बन गया। जलभराव का पानी इस गड्ढे में झरने की तरह गिरता रहा। कुछ ही देर में गड्ढा और बड़ा हो गया। इसके अलावा एयरपोर्ट की पार्किग तालाब बन गई।

सड़क धंसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए एक लेन की सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। एक ही लेन से यातायात होता रहा। जहां सड़क धंसी है उसके ठीक नीचे से नाला। जो पानी इसमें गिरा वो नाले के जरिए निकलता रहा।

ब्रह्मनगर की रोड आधी बंद

ईदगाह चौराहे से ब्रह्म नगर जाने वाली रोड लगभग 25 फीट तक धंस गई। इससे इतना गहरा गड्ढा हो गया कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। यहां भी डॉट नाला क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग कर दी। नाले की मरम्मत का काम शुरू हो गया। अभी कुछ समय पहले ही इसी रोड पर नाला धंसने से सड़क धंस गई थी जिससे तीन महीने तक रोड बंद रही थी। अब फिर आधी रोड बंद हो गई है। आधी सड़क से ही यातायात जारी है। उधर, सर्वोदय नगर और मकड़ीखेड़ा तालाब जैसे नजर आए। मॉडल रोड पर इतना पानी भर गया था कि तमाम वाहन इसमें फंसकर बंद हो गए। दूसरी ओर मोती झील, पांडु नगर, अशोक नगर और पी रोड पर भी भारी जलभराव हुआ।

एयरपोर्ट पार्किंग बनी तालाब

माझम बारिश से चकेरी के श्याम नगर, कृष्णा नगर, मंगला विहार, शिवकटरा, लाल बंगला, अहिरवां, जेके कॉलोनी व जाजमऊ समेत तमाम इलाके पानी में बुरी तरह डूबे रहे। इन इलाकों से गुजर रहे लोगों के वाहनों ने अचानक धोखा दे दिया और पानी में बंद हो गए। बारिश के बीच लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर रहे। एयरपोर्ट की पार्किंग व कांशीराम अस्पताल पानी भरने से तालाब बन गए। 150 करोड़ की कीमत से बने एयरपोर्ट के नए सिविल टर्मिनल की पार्किंग भी तालाब बन गई।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें