कानपुर देहात में दो बाइक में सीधी भिड़त; पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत
कानपुर देहात में दो बाइक में सीधी भिड़त; पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 28, 2026 at 7:53 PM IST कानपु…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर देहात में दो बाइक में सीधी भिड़त; पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 28, 2026 at 7:53 PM IST
कानपुर देहात: जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता-पुत्री और एक युवक शामिल है. हादसा दो बाइक की भिड़ंत के कारण हुआ. महिला और उसका बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर ही पुलिस पहुंची. रक्षाबंधन के दिन हुए इस हादसे से दो परिवारों में कोहराम मचा है.
हादसा सिकंदरा से राजपुर जाने वाले मार्ग इटखुदा मोड़ के पास हुआ. यहां दो बाइक में सीधी भिड़त हो गई. एक बाइक पर 24 वर्षीय शिवम नायक था, जो कि फफूंद का रहने वाला था. जबकि दूसरी बाइक पर औरेया निवासी गणेश (38) पत्नी गायत्री, बेटी पल्लवी (6) और बेटा सवार थे. पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी राजपुर भेजा. जहां डाक्टरों ने शिवम, गणेश और बेटी पल्लवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस हादसे में में गणेश की पत्नी गायत्री और बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है.
इस बारे में सिकंदरा सीओ सौरभ वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हुई थी, जिसमें दोनों बाइक सवार चालक एवं एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: कानपुर में हादसा: तेज आवाज के साथ अचानक घर में धंसी जमीन, मलबे में समाई छात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


