लखनऊ में हेड कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या, पुलिस पहुंची तो लाश के पास बैठा मिला, हिरासत में
लखनऊ में हेड कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या, पुलिस पहुंची तो लाश के पास बैठा मिला, हिरासत में आरोपी ने मकान मालिक को हत्या की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. By ETV…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में हेड कांस्टेबल ने की पत्नी की हत्या, पुलिस पहुंची तो लाश के पास बैठा मिला, हिरासत में
आरोपी ने मकान मालिक को हत्या की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 6, 2026 at 8:42 PM IST
लखनऊ : महानगर इलाके में रविवार को महिला (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला. सिर के आसपास खून के निशान भी मिले हैं. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
रविवार को मकान मालिक ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनके किरायेदार हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी रश्मि की मौत होने की जानकारी दी है. सूचना मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर रश्मि पत्नी हिमांशु श्रीवास्तव का शव फर्श पर पड़ा था. जबकि आरोपी पति लाश के पास बैठा था. पुलिस ने पति हिमांशु श्रीवास्तव को मौके से ही हिरासत में लिया.
पुलिस के अनुसार, हिमांशु पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी हैं और वर्तमान में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ, डालीगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में तैनात हैं. पुलिस ने उनसे घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन शुरुआती पूछताछ में वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाया.
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू किए. पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पुलिस उपायुक्त मध्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. महिला की मौत कैसे हुई और सिर पर चोट किस तरह लगी, इसकी पड़ताल की जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह और चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सके.
मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव, निवासी तहापुर मालिकपुर, जनपद अम्बेडकरनगर ने पुलिस को तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर महानगर थाने में मुकदमा संख्या 171/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
एसीपी अलीगंज अकिंत कुमार ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर फर्श पर मिला और सिर के आसपास खून के निशान मिले हैं. मृतका के भाई की तहरीर पर पति हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर हादसा, तेज बारिश और वज्रपात से ढहा गुंबद, वकील की मौत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


