यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी- सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे
{"_id":"6ab0b3f3b7903f459d029011","slug":"hardoi-husband-shoots-wife-referred-to-lucknow-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab0b3f3b7903f459d029011","slug":"hardoi-husband-shoots-wife-referred-to-lucknow-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी- सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पति ने पत्नी को मारी गोली, लखनऊ रेफर, परिजनों से बोला आरोपी- सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे
Mon, 21 Sep 2026 10:09 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:09 AM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विस्तार
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में सोमवार सुबह पति गंभीर ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही साधना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।वारदात के बाद आरोपी पति घर में हंगामा करता रहा और परिजनों को भी धमकाया। इसके बाद मौका पाकर भाग गया। गंभीर हालत में साधना को हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि गंभीर और साधना की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे काजल (11), रौनक (7) और रुही (4) है। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। ननद रीना के मुताबिक, आरोपी कह रहा था कि सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे।
विज्ञापन
मौके से भाग निकला आरोपी
परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। साधना के ससुर राजकुमार, सास सीमा और ननद रीना उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। साधना का मायका सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी गंभीर की तलाश में जुटी है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe