कमर में पिस्टल खोंसकर दी गोली मारने की धमकी, गोरखपुर में वीडियो वायरल होने के बाद तेज हुई युवक की तलाश - gorakhpur youth threatens to shoot with pistol in viral video
कमर में पिस्टल खोंसकर दी गोली मारने की धमकी, गोरखपुर में वीडियो वायरल होने के बाद तेज हुई युवक की तलाश गोरखपुर में एक युवक का सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ...और पढ़ें HighLig…

सौजन्य से:- Jagran
कमर में पिस्टल खोंसकर दी गोली मारने की धमकी, गोरखपुर में वीडियो वायरल होने के बाद तेज हुई युवक की तलाश
गोरखपुर में एक युवक का सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ...और पढ़ें
HighLights
- युवक ने सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी दी।
- वीडियो में कमर में पिस्टल खोंसे हुए दिखा युवक।
- गोरखपुर पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी।
संवाद सूत्र, गोरखपुर। इंटरनेट मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने का प्रसारित हो रहा वीडियो पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वीडियो में दिख रहा कस्बे का युवक किसी को गोली मारने की धमकी देते हुए कह रहा है कि 24 घंटे में गोली नहीं चलाई तो मूंछ मुंडवा लेगा। इसके साथ ही युवक ने चेहरा छिपाकर कमर में पिस्टल खोंसे हुए एक फोटो भी प्रसारित किया है।
वीडियो सामने आने के बाद युवक के फरार होने की चर्चा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगांवा स्थित गूरम पोखरे पर किसी को गोली मारने की बात कह रहा है।
इसी के साथ उसने एक अन्य फोटो भी प्रसारित किया है, जिसमें चेहरा ढका हुआ है और कमर में पिस्टल नजर आ रही है। फोटो में दिख रहा असलहा वास्तविक है या नकली, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो प्रसारित होने की जानकारी के बाद पुलिस युवक के घर पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
इसके बाद से उसके घर से फरार होने की बात सामने आ रही है। वीडियो में युवक किसे धमकी दे रहा है और इसके पीछे विवाद क्या है, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश चल रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


