गोरखपुर में दिन के समय वाराणसी रूट की बसों का शहर में प्रवेश बंद, जाम से मिलेगी राहत - gorakhpur varanasi route buses restricted during day to ease traffic
गोरखपुर में दिन के समय वाराणसी रूट की बसों का शहर में प्रवेश बंद, जाम से मिलेगी राहत गोरखपुर में दिन के समय वाराणसी रूट की बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी, जिससे जाम की समस्या कम ...और पढ़ें HighLights - वाराणसी रूट क…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में दिन के समय वाराणसी रूट की बसों का शहर में प्रवेश बंद, जाम से मिलेगी राहत
गोरखपुर में दिन के समय वाराणसी रूट की बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी, जिससे जाम की समस्या कम ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी रूट की बसें दिन में गोरखपुर शहर में नहीं आएंगी।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बसें नौसढ़ में रुकेंगी।
- परिवहन निगम का फैसला, शहर में जाम कम करने को।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अब वाराणसी रूट की बसें दिन के समय शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर और प्रयागराज रूट पर चलने वाली बसें नौसढ़ में ही रुक जाएंगी। नौसढ़ से ही वापस हो जाएंगी। रात के समय चलने वाली बसें ही कचहरी स्टेशन तक पहुंचेगी। शहर में जाम पर रोक लगाने के लिए परिवहन निगम ने यह अहम निर्णय लिया है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार दिन के समय शहर में जाम की स्थिति बन जाती है। विशेषकर पैडलेगंज चौराहा पर बसों की लाइन लग जाती हैं। आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में दिन के समय आजमगढ़ व वाराणसी रूट की बसों को नौसढ़ में ही रोक दिया जा रहा है।
सुबह दस से शाम पांच बजे तक करीब 45 बसें नौसढ़ में ही रुक जा रही हैं। वहीं से वापस हो रही है। शाम पांच से दूसरे दिन सुबह दस बजे तक की बसें कचहरी स्टेशन पर आ रही हैं।
राप्तीनगर डिपो के कचहरी बस स्टेशन से रोजाना करीब 245 बसें संचालित होती हैं। लगभग 12 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इस पहल से दिन में लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- भाजपा ने की यूपी क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देखें शिक्षकों की सूची
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


