होमक्राइम'गोरखपुर स्पेन बना तो वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़ा था, चंद्रशेखर आजाद का यूपी सरकार पर हमला
क्राइम

'गोरखपुर स्पेन बना तो वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़ा था, चंद्रशेखर आजाद का यूपी सरकार पर हमला

यूपी के मऊ जिले के मधुबन में चुनावी दौरे पर नगीना सांसद पहुंचे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वेद मिश्रा, मऊ: यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल…

Navbharat Times के अनुसार1 सितंबर 2026 को 02:31 pm बजे
'गोरखपुर स्पेन बना तो वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़ा था, चंद्रशेखर आजाद का यूपी सरकार पर हमला

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी के मऊ जिले के मधुबन में चुनावी दौरे पर नगीना सांसद पहुंचे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

वेद मिश्रा, मऊ: यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल जिलों का दौरा कर रहे हैं और अपने कैंडिडेट घोषित कर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने मऊ जिले की मधुबन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने गोरखपुर में जलभराव, बाढ़ की समस्या, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और आरक्षण समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सांसदों के कथित बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मंच से सुना था कि गोरखपुर ‘स्पेन’ बन गया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह सुनकर वह तत्काल वीजा काउंटर ढूंढने निकल पड़े कि शायद अराइवल वीजा की जरूरत पड़ेगी और पासपोर्ट भी बनवाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि गोरखपुर स्पेन नहीं बना है। उनके मुताबिक, यह बातें एक-दूसरे को खुश करने के लिए कही गई थीं। सांसद ने गोरखपुर की बाढ़ और जलभराव की समस्या को लेकर कहा कि क्षेत्र आज भी पानी में डूबा हुआ है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें