गोरखपुर में "नगर वन योजना" की जल्द मिलेगी सौगात; एडवेंचर स्पोर्ट्स, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक का उठा सकेंगे आनंद
गोरखपुर में "नगर वन योजना" की जल्द मिलेगी सौगात; एडवेंचर स्पोर्ट्स, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक का उठा सकेंगे आनंद विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2022 को गोरखपुर समेत पांच जिलों में शुभारंभ किया गया था. By ETV Bharat Uttar Prade…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर में "नगर वन योजना" की जल्द मिलेगी सौगात; एडवेंचर स्पोर्ट्स, ओपन जिम, साइकिल ट्रैक का उठा सकेंगे आनंद
विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2022 को गोरखपुर समेत पांच जिलों में शुभारंभ किया गया था.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 29, 2026 at 6:12 PM IST
|Updated : August 29, 2026 at 6:46 PM IST
गोरखपुर : केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त "नगर वन" योजना कई विशेषताओं के साथ लोगों के लिए तैयार हो गई है. गोरखपुर में यह तीन अलग-अलग क्षेत्र में 50-50 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में विकसित किये गये हैं. विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से गोरखपुर समेत प्रदेश के पांच जिलों में इसका शुभारंभ किया था.
इस योजना के जरिए लोगों को स्मृति वन, आरोग्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हरिशंकरी वाटिका से जुड़ने का अवसर मिलेगा. वहीं, एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइकिल ट्रैक, पाथवे, ओपन जिम, जॉगर्स पार्क, बेंच पाथवे, ताल, शौचालय समेत अनेक सुविधाओं के जरिए यहां पर्यटकों को आनंद देने और आकर्षित करने की वन विभाग की योजना है, जिसका अक्टूबर माह में लोकार्पण होने की कोई संभावना बताई जा रही है.
प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) शुभम सिंह का कहना है कि तीनों नगर वन योजना में कार्य 90% से अधिक पूर्ण होने की स्थिति में है. हम इसके लोकार्पण की तैयारी की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे शहर के नजदीक वन क्षेत्र में लोगों को विचरण करने और सेहत का लाभ उठाने का अवसर जल्दी से मिल सके.
उन्होंने बताया कि रजही-सूबा बीट और चिड़ियाघर के पास 50-50 हेक्टेयर में यह वन क्षेत्र विकसित किए गए हैं. जिसकी 5 फीट ऊंची जालीदार बाउंड्री की गई है. दो-दो करोड़ रुपये की लागत से यह वन क्षेत्र तैयार किया जा रहा है, जहां रेलवे और रोडवेज से पहुंच अधिकतम 5 से 6 किलोमीटर की दूरी है.
शहरवासियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन योजना केंद्र-प्रदेश सरकार मिलकर लेकर आई थी. जिसके तहत लोग प्रकृति के बीच सैर, विश्राम और हरियाली का आनंद ले सकेंगे. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी.
तीनों नगर वन कुसम्ही वन क्षेत्र के रामगढ़ कंपार्टमेंट नंबर दो, गोरखपुर-देवरिया मार्ग स्थित सूबा बीट और चिड़ियाघर के पास 50-50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किए गए हैं. गोरखपुर समेत प्रदेश के पांच जिलों में नगर वन परियोजना का शुभारंभ हुआ था.
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर में दो अन्य नगर वन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली थी. जिसके बाद तिकोनिया रेंज के शुरुआत और चिड़ियाघर के निकट 50-50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर विकास कार्य शुरू कराया. हालांकि बजट समाप्त होने के कारण नवंबर 2023 में तीनों स्थलों पर निर्माण कार्य रुक गया था. लेकिन वर्ष 2025 में दोबारा धन प्राप्त होने पर कार्य फिर शुरू और सभी परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है.
यह भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस बनेगा खास, गोरखपुर में नगर वन योजना की पीएम मोदी देंगे सौगात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


