होमक्राइमत्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान - gorakhpur puja special trains festival travel relief announced
क्राइम

त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान - gorakhpur puja special trains festival travel relief announced

त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्वांचल के लोगों के लिए कई पूजा स्पेशल…

Jagran के अनुसार21 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान
 - gorakhpur puja special trains festival travel relief announced

सौजन्य से:- Jagran

त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूर्वांचल के लोगों के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें ...और पढ़ें

HighLights

- रेलवे ने त्योहारों के लिए गोरखपुर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

- आसनसोल, डिब्रूगढ़, अमृतसर और कोलकाता के लिए यात्रा आसान।

- यात्रियों की भीड़ कम करने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बंगाल आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से आसनसोल के बीच सात फेरा में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 03527/03528 नंबर की आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा डिब्रुगढ़-गोरखपुर-डिब्रुगढ़ के बीच भी 05978/05977 नंबर की साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

यह ट्रेन डिब्रुगढ़ से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तथा गोरखपुर से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आठ फेरा में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते 04624/04623 नंबर की अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन आठ फेरा में चलेगी।

यह ट्रेन अमृतसर से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। 04668/04667 नंबर की अमृतसर-बरौनी-अमृतसर पूजा स्पेशल भी गोरखपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को तथा बरौनी से 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरा में चलाई जाएगी।

03527 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल आसनसोल से दोपहर बाद 01:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चितरंजन, जामताड़ा, जसीडीह, बरौनी, छपरा, भटनी और देवरिया होते हुए दूसरे दिन सुबह 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। - 03528 गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक त्योहार स्पेशल गोरखपुर से सुबह 06:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया, भटनी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, जसीडीह और चितरंजन होते हुए रात 8:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

05978 डिब्रुगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार स्पेशल डिब्रुगढ़ से सुबह 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रंगापाड़ा नार्थ, रंगिया, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, छपरा होते हुए दूसरे दिन शाम 07:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ साप्ताहिक त्योहार स्पेशल गोरखपुर से रात 09:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया, भटनी, छपरा, बरौनी, कटिहार, न्यू

जलपाईगुड़ी, न्यू अलीपुरद्वार और बरपेटा रोड होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्लाट दिलाने के नाम पर 17.38 लाख की ठगी, मीकोसिटी निदेशक सहित पांच पर केस

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें