होमक्राइममेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा: गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल - Gorakhpur News
क्राइम

मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा: गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur News Gorakhpur Viral Audio, Crime News Gorakhpur Breaking News मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 अगस्त 2026 को 12:27 am बजे
मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:  गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur News Gorakhpur Viral Audio, Crime News Gorakhpur Breaking News

मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, भविष्य बन जाएगा:गोरखपुर में प्रबंधक का छात्रा से अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल

- कॉपी लिंक

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और एक छात्रा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में एक तरफ से आवाज प्रबंधक की बताई जा रही है। जो छात्रा से पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

आरोप है कि इसी दौरान भविष्य बनाने का लालच देकर छात्रा पर आपत्तिजनक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल इस वायरल ऑडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। अभी तक गोला थाने में किसी भी पक्ष से कोई शिकायत भी नहीं आई है।

वायरल आडियो की आवाज प्रबंधक जैसी वायरल ऑडियो में बातचीत करने वाला व्यक्ति गोला के पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय का प्रबंधक बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर की आवाज को उसी विद्यालय की छात्रा का बताया जा रहा है। बातचीत के दौरान प्रबंधक छात्रा को गोरखपुर में रखकर पढ़ाने और उसके परिजनों से बातचीत करने की बात करता सुनाई दे रहा है।

छात्रा बोली रही है कि ऐसी शर्त स्वीकार नहीं

इसके बाद बातचीत का स्वर आपत्तिजनक हो जाता है। छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और अन्य लड़कियों का उदाहरण देने की बात ऑडियो में सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। छात्रा पर अपनी पढ़ाई जारी रखने और आगे बढ़ने की बात कहती सुनाई दे रही है, लेकिन ऐसी किसी शर्त को स्वीकार नहीं करने की बात कहती है।

ऑडियो के अंतिम हिस्से में भी प्रबंधक द्वारा छात्रा पर साथ सोने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर न मिलने की बात कही गई है। साथ ही वायरल आडियो की जांच चल रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें