Gorakhpur News: मत्स्य पालन योजनाओं में गोरखपुर को आवंटित हुआ कम बजट
Gorakhpur News: मत्स्य पालन योजनाओं में गोरखपुर को आवंटित हुआ कम बजट Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश मत्स्य निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2.26-27 के लिए मत्स्य योजनाओं का बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ग…

सौजन्य से:- livehindustan.com
Gorakhpur News: मत्स्य पालन योजनाओं में गोरखपुर को आवंटित हुआ कम बजट
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश मत्स्य निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2.26-27 के लिए मत्स्य योजनाओं का बजट जारी किया है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गोरखपुर को 4.34 लाख रुपये मिले हैं। विभिन्न योजनाओं में जिले को पूर्व वर्ष की तुलना में कम बजट आवंटित हुआ है। उपनिदेशक मत्स्य ने लाभार्थियों को धनराशि आवंटित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
Gorakhpur News: गोरखपुर, राहुल श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश मत्स्य निदेशालय की ओर से प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2.26-27 के लिए मत्स्य योजनाओं लिए बजट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के मत्स्य बीज बैंक घटक के तहत प्रदेश के लिए जारी हुए करीब 1.11 करोड़ के बजट में गोरखपुर को 4.34 लाख रुपये मिले हैं।
निषादराज बोट योजना का बजट
निषादराज बोट योजना में प्रदेश के लिए जारी 2.49 करोड़ के बजट में से जिले को 11.89 लाख रुपये मिले हैं। वहीं वहीं मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम योजना के तहत 50 लाख रुपये के जारी बजट में जिले को 3 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। जिले को मत्स्य बीज बैंक घटकर और एयरेशन में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार कम बजट आवंटित हुआ है। केवल एयरेशन सिस्टम योजना में 50 हजार रुपये ज्यादा का आवंटन हुआ है।
चयनित लाभार्थियों की जानकारी
मत्स्य विभाग से मिली जानकारी के अुनसार, इस बार मुख्यमंत्री मत्स्य योजना के मत्स्य बीज बैंक घटक के तहत 34 आवेदनों में से 2.716 हेक्टयर के लिए तीन लाभार्थियों का चयन किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 5 हेक्टयर के लिए 5 लाभर्थियों के लिए करीब 8 लाख रुपये का बजट मिला था। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले कम बजट आवंटित किया गया है।
बजट में कमी
निषादराज बोट योजना के तहत 37 चयनित लाभार्थियों के लिए इस वर्ष 11.89 लाख रुपये का जिले को आवंटित किया गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 43 लाभार्थियों के लिए 13.82 लाख रुपये दिया गया था। इसमें भी बजट कम किया गया है। मत्स्य पालकों के लिए एयरेशन सिस्टम योजना के तहत प्रदेश के लिए जारी बजट में 50 लाख लाख रुपये के जारी बजट में जिले के 12 लाभार्थियों के लिए 3 लाख रुपये जारी किया गया है। इसमें पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 50 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। पिछले साल 10 लाभाथियों को योजना का लाभ दिया गया था।
उपनिदेशक मत्स्य बोले
उत्तर प्रदेश मत्स्य निदेशालय ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के मत्स्य बीज बैंक घटक, एयरेशन सिस्टम और निषादराज बोट योजना के लिए बजट जारी किया है। चयनित लाभार्थियों को धनराशि आवंटित करने की कार्रवाई की जा रही है।
- बृजेश कुमार, उपनिदेशक मत्स्य
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


