Gorakhpur News: वेलेंटाइन ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन हराया
Gorakhpur News: वेलेंटाइन ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन हराया Gorakhpur News: गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में मैच खेले गए, जिसमें वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने यूपी पुलिस को 3-1 से हरा…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: वेलेंटाइन ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन हराया
Gorakhpur News: गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय में मैच खेले गए, जिसमें वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने यूपी पुलिस को 3-1 से हराया। मुख्य अतिथि उपेंद्र मणि त्रिपाठी रहे। सभी खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी गई। सेमीफाइनल मुकाबले 27 अगस्त को होंगे।
Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय क्रीड़ांगन पर आयोजित गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिविजन के अंतर्गत बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। ग्यारहवें दिन लीग दौर के अन्तिम मैच में, वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन को 3-1 से पराजित किया। मैच के निर्णायक सौरभ, घनश्याम सिंह, विकास कुमार और आमिर खान रहे। वहीं, मुख्य अतिथि गोरखपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी रहे। गोरखपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारी व आयोजन सचिव डॉ अमिल हयात खान और उनके सहयोगियों को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, संजय वर्मा, शुभांशु श्रीवास्तव, भूपेंद्र मिश्रा, अश्वनी कुमार यादव, फखरुद्दीन अली, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, संजय साहनी, भूपेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश गौड़ व रतन सिंह मौजूद रहे। हामजा खान ने बताया कि 27 अगस्त को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


