होमक्राइमगोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल: डयूटी पर आती है गंदी कॉल, कॉलर भेजते हैं अश्लील मैसेज और वीडियो - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल: डयूटी पर आती है गंदी कॉल, कॉलर भेजते हैं अश्लील मैसेज और वीडियो - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Police Gorakhpur Crime Case Gorakhpur Thana Crime News Whatsapp Call Whatsapp News गोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल:डयूटी पर आती है गंदी कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
गोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल:  डयूटी पर आती है गंदी कॉल, कॉलर भेजते हैं अश्लील मैसेज और वीडियो - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Police Gorakhpur Crime Case Gorakhpur Thana Crime News Whatsapp Call Whatsapp News

गोरखपुर की महिला सिपाही का फेसबुक पर फोटो-नंबर वायरल:डयूटी पर आती है गंदी कॉल, कॉलर भेजते हैं अश्लील मैसेज और वीडियो

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने वाली पुलिस को भी बदमाश निशाना बनाने लगे हैं। शहर के एक थाने पर तैनात महिला सिपाही का अश्लील फोटो के साथ नंबर फेसबुक पर वायरल किया जा रहा है। इससे थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के पास डयूटी के दौरान दिनभर अंजान नंबरों से कॉल आ रही है। कॉल करने वाले अश्लील बातें करते हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भी भेजी जा रही है।

जिससे परेशान महिला पुलिसकर्मी ने मोबाइल बंद कर लिया। वह इस घटना से मानसिक रूप से परेशान हो गई है। महिला पुलिसकर्मी की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।

अब जानिए पूरा मामला

17 अगस्त से आ रही कॉल

मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली 26 साल की युवती शहर के एक थाने में महिला आरक्षी के रूप में तैनात है। महिला सिपाही ने तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त 2026 को वह थाने पर सरकारी कार्य कर रही थी। तभी फोन पर लगातार अंजान कॉल आने लगी। कुछ देर बाद अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने लगे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं।

एक कॉलर ने बताया फेसबुक का खेल जब एक अनजान कॉलर से सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि फेसबुक पर एक आईडी बनी हुई है। उस आईडी पर अश्लील वीडियो और फोटो के साथ महिला सिपाही का मोबाइल नंबर वायरल किया जा रहा है। पोस्ट में लोगों को अश्लील बात करने के लिए कॉल करने को उकसाया जा रहा है। इसी वजह से बहुत से अनजान लोग लगातार कॉल और मैसेज कर रहे हैं।

मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला सिपाही ने थाना प्रभारी को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर 3 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई। इसकी जांच थाने के ही एक दरोगा को सौंपी गई है। पुलिस ने फेक फेसबुक आईडी के खिलाफ संबंधित आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी टीम पुलिस टीम फर्जी प्रोफाइल की आईडी, URL और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों की माने तो सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ हुई है। इस मामले में सिपाही के पटीदारों का ही हाथ है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में पटीदार ने ही महिला सिपाही का अश्लील फोटो और नंबर फेसबुक पर अपलोड किया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारिकी से जांच कर रही है।

- जिला अस्पताल व एंबुलेंस संचालक का बयान दर्ज: शासन से आयी टीम ने पूछताछ की; घायल अधिवक्ताओं के इलाज में लापरवाही का है आरोप

- रुपए दोगुना कराने के नाम पर 80 लाख की ठगी: गोरखपुर के दर्जनों लोगों को पुणे की कंपनी बता झांसे में लिए जालसाज

- गोरखपुर में ज्वैलरी शॉप से 2 अंगूठी ले गई महिला-VIDEO: पल्सर सवार युवक के साथ आई, बोली- मंहगा लॉकेट दिखाइए, फिर धीरे से निकली

- रेलकर्मी ने हत्याकर फेंकी थी महिला की न्यूड लाश: गोरखपुर स्टेशन से फंसाकर ले गया, दोबारा रेप करने में थप्पड़ मारने पर मार डाला

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें