होमराजनीतिGorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण
राजनीति

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण Gorakhpur News: -नगर निगम की 140 और जीडीए की 30 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 Gor…

Hindustan के अनुसार28 अगस्त 2026 को 11:31 pm बजे
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण

सौजन्य से:- Hindustan

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे बशारतपुर कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Gorakhpur News: -नगर निगम की 140 और जीडीए की 30 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3

Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बशारतपुर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 130.73 करोड़ रुपये की नगर निगम की 140 और जीडीए की कुल 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

नगर निगम की इन परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

सीएम जीडीए की कल्याण मंडपम सहित 10.84 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपये के 15 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के 47.15 करोड़ की 109 विकास कार्यों का शिलान्यास और 69.99 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण होगा। शुक्रवार को महापौर डॉ मंगलेश, नगर आयुक्त अजय जैन एवं जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने तैयारियों का जायजा लिया।

कल्याण मंडपम में जरूरतमंदों को मिलेगी किफायती सुविधा

शिलान्यास की परियोजनाओं में 11.92 करोड़ रुपये से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण, 7.60 करोड़ रुपये से 47 पार्कों का सुंदरीकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए 5.07 करोड़ रुपये से आवासीय भवन का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5.57 करोड़ रुपये से 7 कार्य, पेयजल व जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 16.99 करोड़ रुपये के 13 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाले नगर निगम के 31 कार्यों की लागत 69.99 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत 39.90 करोड़ रुपये से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों की रीबोरिंग के 29 कार्य हैं। इसके साथ ही बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी की गई 30.09 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है।

कल्याण मंडपम में जरूरतमंदों को मिलेगी किफायती सुविधा

वार्ड नंबर 80, बशारतपुर, राप्तीनगर में 2593 वर्गमीटर भूमि पर 3.10 करोड़ रुपये की लागत से बने दो मंजिला कल्याण मंडपम में आयोजन से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई हैं। एक ही परिसर में हॉल, कमरे, किचन, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाएं होने से आयोजकों को अलग-अलग इंतजाम करने की जरूरत कम होगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 11 हजार रुपये और सामान्य वर्ग को 21 हजार रुपये में आवंटन होगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें