Gorakhpur News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, गोरखपुर बना विजेता
Gorakhpur News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, गोरखपुर बना विजेता Gorakhpur News: गोरखपुर में 70 वीं माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: जूडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, गोरखपुर बना विजेता
Gorakhpur News: गोरखपुर में 70 वीं माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने 13 स्वर्ण पदक जीते, जबकि अन्य कॉलेजों ने भी कई पदक प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
Gorakhpur News: गोरखपुर। 70 वीं माध्यमिक विद्यालयीय तहसील, जिला तथा मंडल स्तरीय जूडो बालक/ बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों में प्रतिभाग किया। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर ने 13 स्वर्ण, 1 रजत पदक, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज ने 6 स्वर्ण, 2 सिल्वर पदक, दयानंद खोराबार ने 1 गोल्ड, 6 सिल्वर पदक तथा एमजी इंटर कॉलेज में एक गोल्ड मेडल हासिल हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महानगर, सहजनवा तथा खजनी के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग में महानगर ने 15 स्वर्ण पदक तथा बालिका वर्ग में सहजनवा तहसील ने 17 स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद देवरिया तथा गोरखपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 50 किलो वर्ग में सूरज पासवान गोरखपुर ने स्वर्ण तथा सुधांशु यादव देवरिया ने रजत पदक, 55 किलो वर्ग भार में विपिन गोरखपुर में गोल्ड, देवा देवरिया ने सिल्वर पदक, 60 किलो वर्ग भार में दिव्यांशु गोरखपुर ने गोल्ड तथा ओमकार देवरिया ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।इसके अलावा, 19 वर्षीय बालक वर्ग के 60 किलो वर्ग भार में किशन गोरखपुर गोल्ड तथा आदित्य कुमार गौतम देवरिया ने सिल्वर पदक तथा 73 किलो वर्ग भार में अंश गोरखपुर ने गोल्ड एवं सूरज सिंह देवरिया में सिल्वर पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज चारगांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य महंथ प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार ,अभय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव,अभय राज सिंह , प्रभात रंजन पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की क्रीड़ाध्यक्ष शक्ति प्रकाश पांडे ने किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


