संस्कृत गीत प्रतियोगिता में गोरखपुर चमका: लखनऊ के मासोत्सव से मिली सफलता, खुशी संग कीर्ति गुप्ता हुईं पुरस्कृत - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Lucknow Sanskrit Mahotsav | Gorakhpur Students Khushi And Kirti Awarded संस्कृत गीत प्रतियोगिता में गोरखपुर चमका:लखनऊ के मासोत्सव से मिली सफलता, खुशी संग कीर्ति गुप्ता ह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Lucknow Sanskrit Mahotsav | Gorakhpur Students Khushi And Kirti Awarded
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में गोरखपुर चमका:लखनऊ के मासोत्सव से मिली सफलता, खुशी संग कीर्ति गुप्ता हुईं पुरस्कृत
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग की दो छात्राओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में मनाए गए संस्कृत मासोत्सव कार्यक्रम में संस्कृत गीत प्रतियोगिता में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 14 सितम्बर को दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। बी.ए द्वितीय वर्ष की खुशी मध्देशिया ने द्वितीय तथा कीर्ति गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में विभाग और विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। ये दोनों छात्राएं विभाग की सहायक आचार्य डॉ कुलदीपक शुक्ल के निर्देशन में इस प्रतियोगिता में सफल हुईं।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजवंत राव ने दोनों छात्राओं को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभागीय समन्वयक डॉ देवेंद्र पाल सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें बधाई दी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


