तिरंगा यात्रा की तैयारियां: सड़क, सफाई और सुरक्षा की विशेष ध्यान!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा की तैयारियों की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिरंगा यात्रा की तैयारी को सड़क पर उतरे अफसर
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा की तैयारियों की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। सफाई, सजावट और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में भी प्रयासरत है।
Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 10 अगस्त सोमवार को नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकलने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों शुरू हो गई है। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों ने नगर निगम पार्क से महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल रेलवे स्टेशन तक पूरे 2.50 किमी यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। सड़क, सफाई, नालियों, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर के रंग-रोगन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था की स्थिति देखी गई। डीएम ने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
यात्रा मार्ग की तैयारी
जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एसपी सिटी-कार्यवाहक एसएसपी निमिष पाटिल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता नगर निगम अमित शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को नगर निगम पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। वह स्वयं यात्रा में पैदल शामिल होंगे। नगर निगम पार्क से शुरू होने वाली यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा, गोलघर, पुलिस लाइन और यातायात चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
सफाई और सजावट पर विशेष जोर
यात्रा मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम विशेष सफाई अभियान चला रहा है। नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और फॉगिंग के साथ डिवाइडर व प्रमुख चौराहों के रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त करने, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार और तिरंगा थीम पर सजावट होगी।
सुरक्षा और ट्रैफिक की भी तैयारी
यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की तैयारी है। यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार होगा। ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
हर घर तिरंगा अभियान
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल-कॉलेज, स्वयंसेवी संगठन और सामाजिक संस्थाएं भी अभियान से जुड़ेंगी। प्रशासन इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने की तैयारी में जुटा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


