गोरखपुर: शिवकुमार हत्याकांड को लेकर बिफरे अधिवक्ता, सड़क जाम कर प्रदर्शन
गोरखपुर: शिवकुमार हत्याकांड को लेकर बिफरे अधिवक्ता, सड़क जाम कर प्रदर्शन हत्यारोपियों को फांसी देने की उठाई मांग, शनिवार को घात लगाए हमलावरों ने की थी हत्या By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 9, 2026 at…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोरखपुर: शिवकुमार हत्याकांड को लेकर बिफरे अधिवक्ता, सड़क जाम कर प्रदर्शन
हत्यारोपियों को फांसी देने की उठाई मांग, शनिवार को घात लगाए हमलावरों ने की थी हत्या
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 3:19 PM IST
गोरखपुर: बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के विरोध में रविवार को अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गोरखपुर महराजगंज मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. अधिवक्ताओं ने हत्या आरोपियों को फांसी एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया.
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी के पिता विद्युत विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या शनिवार को कर दी गई थी. घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रविवार की सुबह गोरखपुर महाराजगंज मार्ग जाम कर दिया. सुबह से धरने पर बैठे अधिवक्ता मानने के लिए तैयार नहीं थे, हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारी अधिवक्ताओं से लगातार बातचीत करते रहे. कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और भरोसे पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया. कुछ देर बाद ही अधिवक्ता फिर रोड पर आ गए और फिर जाम लगा दिया.
बता दें कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार दिन में शिवकुमार त्रिपाठी एक ब्रह्म भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके गले पर पीछे से कई वार कर लहुलुहान कर दिया. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि बीच रास्ते में फिर एक बार बदमाशों ने उन पर तलवार व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके चलते शिवकुमार त्रिपाठी की मौत हो गई.
घटना के बाद अहिरौली गांव में दहशत और तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात है. पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे को एक बार फिर गर्म कर दिया है. अधिवक्ताओं का कहना है की शिवकुमार त्रिपाठी को जिस तरह से बेरहमी से मारा गया है, इस मामले में जल्द से आरोपितों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. अधिवक्ताओं ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह शव को वहां से उठने नहीं देंगे.
पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है, जिसमें से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसमें मुख्य आरोपी राहुल चौधरी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है, पुलिस अधिकारियों ने धरपकड़ के लिए पांच टीमें गठित की हैं.
पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग को गंभीरता से सुना गया है. उनकी पहली मांग हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की थी, उसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. बाकी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं. दूसरी मांग सुरक्षा की थी तो परिजनों को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है. गांव में भारी फोर्स तैनात है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-आजादी के बाद सत्ता संभालने वालों ने किया क्रांतिकारियों का अपमान - cm yogi adityanath fires on congress on kakori action 100th anniversary

गोरखपुर में व्यापारी नेता संदीप बंसल बोले- ई-कॉमर्स पर नियामक आयोग बनाए सरकार, 3 सितंबर को लखनऊ में होगी हुंकार

काकोरी ट्रेन एक्शन-डे: CM योगी ने दिया शहादत को सम्मान तो उमड़ा भावनाओं का सैलाब, नम आंखों से दिया धन्यवाद


