गोरखपुर जंक्शन पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, दिल्ली से रखी जाएगी सीधी नजर - gorakhpur junction gets 65 new cctvs for enhanced security
गोरखपुर जंक्शन पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, दिल्ली से रखी जाएगी सीधी नजर पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन पर 65 नए उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें से चार ...और पढ़ें HighLights - जंक्शन पर 65…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर जंक्शन पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, दिल्ली से रखी जाएगी सीधी नजर
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन पर 65 नए उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें से चार ...और पढ़ें
HighLights
- जंक्शन पर 65 उच्च क्षमता वाले नए सीसी कैमरे लगेंगे।
- चार कैमरे फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम से सीधे जुड़ेंगे।
- दशहरा तक सभी कैमरे पूरी तरह कार्य करने लगेंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय ही नहीं रेलवे बोर्ड दिल्ली के वार रूम में बैठे अधिकारी भी गोरखपुर जंक्शन का हाल लाइव देख सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मानिटरिंग करने के साथ आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश भी जारी कर सकेंगे। जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। चोरी, पाकेटमारी, छिनैती और जहरखुरानी पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।
गोरखपुर जंक्शन पर उच्च क्षमता वाले 65 नए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। जो वार रूम से सीधे कनेक्ट होंगे। यात्रियों की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जिसमें चार कैमरे फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से जुड़े रहेंगे। अगर भूलवश भी शातिर (रेलवे के सूचीबद्ध वांछित) गोरखपुर जंक्शन पहुंच गए तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हत्थे चढ़ जाएंगे।
जानकारों के अनुसार, सीसी कैमरे, प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, सभी द्वार, फुट ओवर ब्रिज और बुकिंग कार्यालय आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर लगने शुरू हो गए हैं। फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम से जुड़े सीसी कैमरे संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे। उच्च क्षमता वाले सीसी कैमरे में चार प्रकार के आईपी कैमरे (डाम टाइप, बुलेट टाइप, पैन टिल्ट जूम टाइप और अल्ट्रा एचडी-4 के) लगे रहेंगे, जिससे रेलवे परिसर में अधिकतम कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।
फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम में सूचीबद्ध वांछितों की फाेटो लोड कर दी जाएगी। स्टेशन परिसर में घुसते ही वांछित जैसे ही सीसी कैमरे की जद में आएंगे, फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम उन्हें चिह्नित कर कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देगा। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान घेराबंदी कर वांछित को पकड़ लेंगे।
इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। सीसी कैमरे की मदद से सुरक्षाकर्मी जंक्शन परिसर और प्लेटफार्मों की 24 घंटे निगरानी करेंगे। दशहरा तक सभी कैमरे कार्य करने लगेंगे। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर समेत लखनऊ जंक्शन के लिए भी सीसी कैमरे लगाने के लिए 2,41,75,400 रुपये आवंटित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- अब 25 हजार तक वेतन वालों को PF, पेंशन और बीमा का सुरक्षा कवच
दरअसल, गोरखपुर जंक्शन परिसर में निर्भया फंड के अंतर्गत लगाए गए 65 सीसी कैमरे पुराने हो चुके हैं। वर्तमान में 50 कैमरे ही कार्य कर रहे हैं। उनकी क्षमता भी बहुत कम है। कैमरों से खिंची गई तस्वीरें और वीडियो पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते। जांच आदि में पूरा सहयोग नहीं मिलने से सुरक्षा बल के जवान इनका पूरा उपयोग नहीं कर पा रहे।
गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन ही नहीं आने वाले दिनों में लखनऊ मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसी कैमरे और फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम लगाए जाएंगे। रामघाट हाल्ट और कटरा में पहले से ही फेसियल रिकोग्निशन सिस्टम लगे हैं।
यह भी पढ़ें- गैस ग्राहकों के लिए आफत... 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए, 236 रुपये KYC और 75 रुपये डिलीवरी की मांग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


