गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मिला मोबाइल फोन, नहाते वक्त अचानक पड़ी नजर और फिर मचा बवाल - gorakhpur girls hostel mobile camera found in bathroom
गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मिला मोबाइल फोन, नहाते वक्त अचानक पड़ी नजर और फिर मचा बवाल गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने से देर रात हंगा…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग करता मिला मोबाइल फोन, नहाते वक्त अचानक पड़ी नजर और फिर मचा बवाल
गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने से देर रात हंगामा ...और पढ़ें
HighLights
- गोरखपुर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला चालू मोबाइल फोन।
- छात्राओं ने वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप लगाकर पुलिस को बुलाया।
- पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की, वार्डन से पूछताछ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा चालू हालत में मोबाइल फोन मिलने से मंगलवार देर रात हंगामा हो गया। छात्रा की सूचना पर डायल 112 की पीआरवी के साथ कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्राओं ने आरोप लगाया कि मोबाइल को बाथरूम में इस तरह रखा गया था कि उससे उनकी वीडियो रिकार्ड हो रही थी। पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हॉस्टल में 20 कमरों में 26 छात्राएं रहती हैं। इनमें शहर के विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाली और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले हास्टल में आई एक छात्रा आठ सितंबर की रात बाथरूम गई थी।
इसी दौरान उसकी नजर टिनशेड में फंसे सैमसंग के एंड्रायड मोबाइल फोन पर पड़ी। मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और उसका रुख हायलेट की तरफ था। छात्रा ने पहले अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाया और अन्य छात्राओं को जानकारी दी। मोबाइल फोन की जांच में पांच-छह छात्राओं के बाथरूम में होने के वीडियो मिलने की बात सामने आई।
इसके बाद छात्राओं ने हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। कुछ छात्राओं ने वीडियो अपने मोबाइल में भी सुरक्षित कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर महिला वार्डेन से पूछताछ की गई। वार्डेन ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में इस्तेमाल किए गए पैड इधर-उधर फेंकने से गंदगी होती थी।
इसी का पता लगाने के लिए रात 10 बजे मोबाइल फोन को रिकार्डिंग मोड में रख दिया था। हालांकि पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ वीडियो डिलीट किए। छात्राओं के मोबाइल से भी वीडियो हटवाए गए।
यह भी पढ़ें- 'इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा'... गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों को धमकाते दरोगा का Video वायरल
इसके बावजूद कुछ वीडियो प्रसारित होने की जानकारी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं गोरखपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या सिंह? जिनके काम के मुरीद हुए CM योगी, मिला सम्मान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


