गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले' गोरखपुर में प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में हॉस्टल की वार्डन ने ही बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगाया था. पुलिस ने आरोपी महिला गार्डन हिरासत में ले लिया है और…

सौजन्य से:- ABP News
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
गोरखपुर में प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में हॉस्टल की वार्डन ने ही बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगाया था. पुलिस ने आरोपी महिला गार्डन हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
गोरखपुर में प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की डर्टी पिक्चर सामने आई है. हॉस्टल की वार्डन ने ही बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगाया था. हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि 5 से 6 लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो चोरी से उस मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. उन्हें आशंका है कि उनके वीडियो वायरल भी हो गए हैं. पुलिस की पूछताछ में महिला वॉर्डन ने कैमरा लगाने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपी महिला गार्डन हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के बाथरूम में वार्डन ने मोबाइल कैमरा आन कर रखा था. लड़कियों ने दो दिन पहले आई एक छात्रा ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार 8 सितंबर की देर रात डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में पीआरवी के साथ ही कैंट थाने की पुलिस पहुंची. हॉस्टल के बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल रखा गया था, जिसका कैमरा ऑन था. कैमरे का फेस टॉयलेट की तरफ था.
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगया है कि मोबाइल चेक करने पर कई लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं, जिसे पुलिस ने डिलीट भी कराया है. कुछ वीडियो वायरल भी हो रहा है. पूछताछ में पता चला कि हॉस्टल को चलाने वाली वार्डेन ने अपना मोबाइल बाथरूम में रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था.
पुलिस ने वॉर्डन का मोबाइल कब्जे में लिया
वार्डेन ने पुलिस को बताया कि लड़कियों के पैड रखने के लिए वहां एक डस्टबीन रखा गया है. इसके बाद भी लड़कियां इधर-उधर पैड फेंक देती थी, जिससे गंदगी होती थी. इसका पता लगाने के लिए मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में करके रखा था. कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला वार्डन को हिरासत में ले लिया है. उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है.
दरअसल, मोहद्दीपुर में प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में 20 कमरों में 26 लड़कियां रहती हैं. दो दिन पहले एक छात्रा हॉस्टल में आई है. 8 सितंबर को वह रात के समय बॉथरूम गई. इस दौरान उसकी नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल में पर पड़ी. उसने पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाया. इसके बाद हॉस्टल की और लड़कियों को बुलाकर सारी बात बताई. उसने पुलिस को बताया कि सैमसंग कंपनी का 3 कैमरे वाला एंड्रायड मोबाइल था. उसमे 5-6 लड़कियों के बाथरूम में बैठने का वीडियो भी था.
पुलिस ने मोबाइल से डीलीट कराई की वीडियो
पुलिस को वार्डन ने बताया कि लड़कियों के इधर-उधर पैड फेंकने की वजह से रात में 10 बजे मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में ऑन करके बाथरूम में लगाया था. काफी देर तक हॉस्टल में हंगामा चलता रहा. पुलिस ने वार्डेन का मोबाइल कब्जे में लेकर उसमे कई वीडियो डिलीट किए. लड़कियों के मोबाइल से भी वीडियो डिलीट कराए गए. लड़कियों ने अपने परिजनों को भी सूचना दी है.
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि बुधवार 9 सितंबर को थाना कैंट में एक सूचना प्राप्त हुई. वहां मोहद्दीपुर में गर्ल्स हॉस्टल में दो लड़कियां हैं, उनके द्वारा शिकायत की गई कि उनके बाथरूम में एक मोबाइल रिकार्डिंग कर रहा था. सूचना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वहां जांच की गई, तो उसमें वहां की महिला वार्डन के द्वारा कैमरा रखा गया था. घटना का संज्ञान लेते पीड़िता से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत किया गया है.
उन्होंने कहा कि मोबाइल कैमरा रखने के कारणों का पता नहीं चला है. विवेचना के क्रम में आगे पूछताछ व जांच की जा रही है. इसमें वीडियो वायरल होने की बात प्रकाश में नहीं आई है. एफआईआर दर्ज हो गई है. इसमें वीडियो वायरल होता है या किसी की इसमें सम्मिलित होने की बात सामने आती है, तो उसे विवेचना में शामिल करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वार्डन को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


