यूपी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी हुआ, गाइड लाइन जारी
यूपी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी हुआ, गाइड लाइन जारी Curated by: विवेक मिश्रा|नवभारतटाइम्स.कॉम• यूपी में अब शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी भवन निर्माण के लिए नक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी हुआ, गाइड लाइन जारी
Curated by: विवेक मिश्रा|नवभारतटाइम्स.कॉम•
यूपी में अब शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी हो गया है। जिला पंचायत की ओर से इसको लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।
हाइलाइट्स
- जिला पंचायत ने नक्शा पास कराने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की
- अब ग्रामीण इलाकों में भी बिना नक्शा पास कराए घर नहीं बना पाएंगे
- उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 लागू कर दी गई
जिला पंचायत ने उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 को लागू कर दिया है। अब नई गाइड लाइन के अनुसार, जिला पंचायत क्षेत्र में किसी भी तरह की भूमि की प्लाटिंग, आवासीय, शैक्षणिक, व्यवसायिक भवनों के लिए मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार, 300 वर्ग मीटर एरिया में दो मंजिला भवन के लिए मानचित्र स्वीकृत से छूट देने की बात कही गई है।
300 वर्ग मीटर एरिया से ज्यादा और दो मंजिला से ऊंचे आवासीय, कृषि कार्य के भवन, व्यवसायिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और अन्य भवनों के निर्माण के लिए जिला पंचायत से नक्शा पास कराना अनिवार्य होगा। बिना ले आउट अप्रूव कालोनी के निजी अवैध कालोनी एवं प्लाटिंग की जमीन पर भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं होगा। इन प्लाटों पर बैंक से लोन और बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इन भवन में खुले शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता नहीं मिलेगी।
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी की ODOP योजना, 75 जिलों के पारंपरिक हुनर को मिला सरकारी सहयोग

ODOP योजना को समझिए, जिससे उत्तर प्रदेश के लोकल उद्योगों को मिल रही ग्लोबल पहचान

उत्तर प्रदेश में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला: इंद्र विक्रम सिंह गोरखपुर कमिश्नर नियुक्त; 4 संभागीय आयुक्तों में फेरबदल - https:// Indianmasterminds.com


