यूपी चुनाव से पहले हिन्दू संगठनों का बड़ा आयोजन, GenZ पर खास फोकस
यूपी चुनाव से पहले हिन्दू संगठनों का बड़ा आयोजन, GenZ पर खास फोकस यूपी चुनाव से पहले कानपुर में एक बड़ा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का आयोजन होने जा रहा हैं. इसके ज़रिए जेन जी पर फ़ोकस किया गया है. इसमें देशभर के 400…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव से पहले हिन्दू संगठनों का बड़ा आयोजन, GenZ पर खास फोकस
यूपी चुनाव से पहले कानपुर में एक बड़ा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला का आयोजन होने जा रहा हैं. इसके ज़रिए जेन जी पर फ़ोकस किया गया है. इसमें देशभर के 400 हिन्दू संगठनों के आने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जेन जी को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपना फ़ोकस बढ़ा दिया है. इसी क्रम में अब कानपुर में हिन्दू संगठन एक बड़ा आयोजन करने जा रहे है. जिसमें 400 से ज़्यादा संगठनों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. ये आयोजन 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा. जिसमें हिन्दू समाज को सेवा संस्कार के प्रति जागरुक किया जाएगा.
कानपुर में तमाम हिन्दू संगठन मिलकर नवम्बर महीने में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला का आयोजन करेंगे. इसमें हिन्दू समाज को सेवा संस्कार और संगठन सहित पर्यावरण और आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक किया जाएगा. इस आयोजन के ज़रिए ये धारणा बदलने की कोशिश की जाएगी कि हिंदू संस्थाएं सेवा नहीं करती हैं. इस कार्यक्रम में श्री श्री रविशंकर, माता अमृतानंदमयी और स्वामी अवधेशानंद को आमंत्रण दिया गया है.
जेन जी पर होगा खास फोकस
जानकारी ये आयोजन 26-30 नवंबर तक 5 दिन चलेगा, जिसमें देशभर के कई बड़े हिन्दू संगठन शामिल होने का अनुमान हैं. इस आयोजन के जरिए जेनजी युवाओं को साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी. इससे पहले 31 अक्टूबर को एक लाख लोग कानपुर वंदे मातरम् का गायन करेंगे. इस पूरी क़वायद को यूपी के आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
वाराणसी में अगले दो दिन बारिश! लखनऊ समेत इन जिलों में IMD अलर्ट
यूपी चुनाव से पहले बड़ा आयोजन
कानपुर में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. इसका आयोजन यहां के बेनाझाबर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया जाएगा. जिसमें में देशभर के हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा संगठनों का समूह जुटेगा. इस आयोजन के कानपुर अध्यक्ष संजीव दीक्षित और सचिव नवेंदु ने इस आयोजन को लेकर बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ये सेवाभावी संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा, जहां वे अपने निस्वार्थ कार्यों को समाज के सामने रखेंगे और उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकेंगे.
आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य सेवा भाव को जागृत करना, जीवन मूल्यों को मजबूत करने और श्रेष्ठ नागरिक निर्माण कर राष्ट्र निर्माण का प्रयास से जुड़ा है. इसका उद्देश्य 50 लाख लोगों को इस अभियान से जोड़ना है और सोशल मीडिया के माध्यम से ये करोड़ों लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.
नोएडा: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन कटने से भड़के लोग, आंदोलन की दी धमकी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


