होमक्राइमवाराणसी में GEN Z चौपाल; नेहा बोरा बोलीं- जंतर-मंतर की तरह होगा आंदोलन, समस्याओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा
क्राइम

वाराणसी में GEN Z चौपाल; नेहा बोरा बोलीं- जंतर-मंतर की तरह होगा आंदोलन, समस्याओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा

वाराणसी में GEN Z चौपाल; नेहा बोरा बोलीं- जंतर-मंतर की तरह होगा आंदोलन, समस्याओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को एकजुट करने के लिए आइसा शहर-शहर जा रही है. सरकार को घेरने की तैयारी कर रही…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 pm बजे
वाराणसी में GEN Z चौपाल; नेहा बोरा बोलीं- जंतर-मंतर की तरह होगा आंदोलन, समस्याओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा

सौजन्य से:- ETV Bharat

वाराणसी में GEN Z चौपाल; नेहा बोरा बोलीं- जंतर-मंतर की तरह होगा आंदोलन, समस्याओं के साथ सड़कों पर उतरेंगे युवा

विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को एकजुट करने के लिए आइसा शहर-शहर जा रही है. सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 12, 2026 at 8:22 PM IST

|Updated : September 12, 2026 at 9:36 PM IST

वाराणसी : 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अब हर राजनीतिक दल अपने तरीके से उत्तर प्रदेश में तैयारी में जुटा हुआ है. वहीं जंतर-मंतर पर जेन जी के आंदोलन के बाद लंबे वक्त से ठंडे पड़े संगठन एक्टिव हो गए हैं. जंतर-मंतर पर आइसा (AISA - All India Students' Association) सहित कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में कई संगठनों ने मोर्चा खोला था. 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को एकजुट करने के लिए आइसा शहर-शहर घूम कर न सिर्फ स्टूडेंट, बल्कि अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं.

इसकी शुरुआत पिछले दिनों प्रयागराज से हुई, लेकिन वाराणसी में महामना की धरती यानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बड़े आयोजन के साथ AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा व प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने युवाओं के साथ व्यापारियों का साथ देकर हर मोर्चे पर सरकार को घेरने का ऐलान किया है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार को पंडित ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में GEN Z चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े नेता मनीष और नेहा ने विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद किया.

छात्रों से संवाद के दौरान नेहा बोरा ने कहा कि देशभर में छात्र-छात्राओं और युवाओं के आंदोलनों में उभार देखने को मिल रहा है. GEN Z महाजुटान यात्रा प्रयागराज से चलकर वाराणसी पहुंची है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की समस्याओं और उनकी मांगों को सामने लाना है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ती फीस, पेपर लीक, हॉस्टल में आरक्षण और पर्याप्त सीटों की कमी तथा छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे विद्यार्थियों के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के रोजगार और नियुक्ति से जुड़े सवाल भी लगातार उठ रहे हैं.

नेहा बोरा ने प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अंतराल रहा है. वर्ष 2018 के बाद से अब तक बैकलॉग बना हुआ है और अलग-अलग स्थानों पर विद्यार्थी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने सरकार से कम से कम 60 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने और पुराने बैकलॉग को जल्द पूरा करने की मांग की. उन्होंने नई नियमावली और परीक्षा पैटर्न में बदलाव का भी मुद्दा उठाया.

जेन जी महाजुटान के माध्यम से आंदोलनरत छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान संवाद और ठोस कार्रवाई के जरिए किया जाना चाहिए. नेहा ने कहा, वाराणसी बहुत ऐतिहासिक शहर है और यहां पर व्यापारियों का बहुत शोषण हो रहा है. हमने देखा है व्यापारियों को यहां से उजाड़ कर शहर के बाहर जाने को कहा जा रहा है. दालमंडी में दुकाने उजाड़ दी गईं. हम छात्रों के साथ व्यापारियों के साथ भी खड़े होंगे और आंदोलन के साथ सरकार को चेताएंगे की ऐसा ना करें.

यह भी पढ़ें : आजमगढ़ में अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, 'जिहाद करने के 44 तरीके' किताब का कर रहा था प्रचार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें