रामापुर के राजेश पटेल का यूपी पुलिस में एएसआई पद: लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल - Gaura(Pratapgarh) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Pratapgarh - Gaura - UP Police ASI Appointment: Rajesh Patel Gets Posting In Lucknow रामापुर के राजेश पटेल का यूपी पुलिस में एएसआई पद:लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र, परिवार और क्षेत्र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Pratapgarh
- Gaura
- UP Police ASI Appointment: Rajesh Patel Gets Posting In Lucknow
रामापुर के राजेश पटेल का यूपी पुलिस में एएसआई पद:लखनऊ में मिला नियुक्ति पत्र, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ के रामापुर निवासी राजेश पटेल ने कड़ी मेहनत और लगन से उत्तर प्रदेश पुलिस में जगह बनाई है। गौरा ब्लॉक के ग्राम रामापुर (गोसेपुर), पोस्ट गौरा (आरएस), थाना फतनपुर निवासी राजेश पटेल का चयन यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत एएसआई स्टेनो/लेखा लिपिक के पद पर हुआ है।
राजेश पटेल को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया। जैसे ही यह खबर परिवार और गांव के लोगों को मिली, पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने राजेश पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राजेश की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और प्रतापगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीणों ने कहा कि राजेश ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह साबित किया है कि लगातार प्रयास से सफलता जरूर मिलती है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है।
परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों ने राजेश पटेल के अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने राजेश को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। राजेश के यूपी पुलिस परिवार में शामिल होने पर संजय मिश्रा समेत क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


