होमक्राइमनोएडा में ऑटो से खींचकर महिला मैनेजर के साथ मारपीट, स्कॉर्पियो सवारों ने FNG एक्सप्रेसवे पर घटना को दिया अंजाम
क्राइम

नोएडा में ऑटो से खींचकर महिला मैनेजर के साथ मारपीट, स्कॉर्पियो सवारों ने FNG एक्सप्रेसवे पर घटना को दिया अंजाम

नोएडा के एफएनजी एक्सप्रेसवे पर दबंगों ने ऑटो से खींचकर एक महिला मैनेजर के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में महिला सुरक्षा के…

Navbharat Times के अनुसार18 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
नोएडा में ऑटो से खींचकर महिला मैनेजर के साथ मारपीट, स्कॉर्पियो सवारों ने FNG एक्सप्रेसवे पर घटना को दिया अंजाम

सौजन्य से:- Navbharat Times

नोएडा के एफएनजी एक्सप्रेसवे पर दबंगों ने ऑटो से खींचकर एक महिला मैनेजर के साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में महिला सुरक्षा के दावों के बीच नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एफएनजी एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम दबंगों ने ऑटो में बैठी एक निजी कंपनी की महिला मैनेजर को जबरन बाहर खींच लिया और बाल पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की।

इस दौरान आरोपियों ने महिला के हाथ पर किसी वस्तु से वार कर उन्हें घायल भी कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो में तेज आवाज में बोलने पर हुआ था विवाद

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसायटी निवासी पीड़िता सेक्टर-63 स्थित एक्सप्रेस बिल्डर्स कंपनी में मैनेजर है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे ऑफिस से निकलने के बाद वह पर्थला जाने के लिए सेक्टर-63 थाने के पास एफएनजी चौराहे पर ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान वहां मौजूद अमर सिंह यादव नाम के व्यक्ति से तेज आवाज में बात करने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि अमर सिंह ने महिला को धमकी दी। विवाद से बचने के लिए पीड़िता उस ऑटो से उतरकर दूसरे ऑटो में बैठकर पर्थला के लिए रवाना हो गई।

आरोपियों ने स्कॉर्पियो से घेरकर किया हमला

पीड़िता के अनुसार, आरोपी अमर सिंह अपने साथियों के साथ बाइक से ऑटो का पीछा कर रहा था और पीछे आ रही बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो में बैठे सहयोगियों को महिला की लोकेशन दे रहा था। जैसे ही ऑटो एफएनजी पुल पर पहुंचा, बाइक सवार ने आगे अपनी बाइक लगाकर ऑटो को रुकवा लिया। तभी पीछे से आई काली स्कॉर्पियों से दो पुरुष और दो महिलाएं, उनमें अमर सिंह यादव भी था, नीचे उतरे। आरोपियों ने महिला को ऑटो से घसीटकर बाहर निकाला और बाल पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हमले में शामिल एक महिला ने पीड़िता के हाथ पर वार कर उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की। शोर मचने पर सब भाग निकले।

महिला सुरक्षा पर सवाल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसमे दिल्ली पुलिस ने बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नरों से जांच रिपोर्ट मांगी थी।

सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही फुटेज

पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-63 थाना पुलिस ने अमर सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 (2) (गलत तरीके से रास्ता रोकना), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 351 (2) (आपराधिक धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें