होमक्राइमकानपुर में होटल में युवक को तार से बांधा; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
क्राइम

कानपुर में होटल में युवक को तार से बांधा; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर में होटल में युवक को तार से बांधा; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh…

ETV Bharat के अनुसार18 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
कानपुर में होटल में युवक को तार से बांधा; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में होटल में युवक को तार से बांधा; कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 18, 2026 at 11:06 PM IST

कानपुर : फीलखाना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कानपुर स्थित एक होटल में एक युवक के साथ जमकर बर्बरता की गई. युवक के हाथ-पैर तार से बांध दिए गये और बेरहमी से पिटाई की गई. मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडे ने बताया कि युवक का होटल संचालक के साथ पहले से ही कोई विवाद चल रहा था. उनका कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही विवाद की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी. उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोप है कि युवक की ओर से लगातार छींटाकशी की जा रही थी. इसी बात का विरोध करने और सबक सिखाने के लिए युवक को होटल बुलाया गया, जहां उसके साथ इस तरह की बर्बरता की गई.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक फर्श पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है और दर्द से कराह रहा है. उसके पैर तारों से कसकर बांधे गए हैं. एक युवती पीछे से युवक के बाल पकड़कर खींच रही है. युवक की पीठ पर पिटाई के निशान हैं. होटल में हंगामे और चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

(नोट : ईटीवी भारत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.)

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें