कोर्ट में अधिवक्ता से बोले-अगली बार सिर में गोली मारेंगे: प्रयागराज में शर्ट उठाकर असलहा दिखाया, पिछले साल पेट में मारी थी; FIR - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Advocate Threatened In Court | Demand For Compromise & Gun Threat कोर्ट में अधिवक्ता से बोले-अगली बार सिर में गोली मारेंगे:प्रयागराज में शर्ट उठाकर असलहा दिखाय…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Advocate Threatened In Court | Demand For Compromise & Gun Threat
कोर्ट में अधिवक्ता से बोले-अगली बार सिर में गोली मारेंगे:प्रयागराज में शर्ट उठाकर असलहा दिखाया, पिछले साल पेट में मारी थी; FIR
- कॉपी लिंक
प्रयागराज जिला अदालत परिसर में मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता मान सिंह को दो लोगों ने धमकाया। धक्का देकर कहा कि मुकदमे में समझौता नहीं किया तो अगली बार सिर में गोली मार देंगे।
वकील के मुताबिक उनमे से एक ने शर्ट उठाकर असलहा भी दिखाया। आरोपियों ने पिछले साल अधिवक्ता के पेट में गोली मारी थी। अब उसी केस में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
फाइल देखने गए थे, तभी दोनों ने घेरा
मऊआइमा के किगिरिया का पूरा निवासी अधिवक्ता मान सिंह के मुताबिक घटना 9 सितंबर की है। दोपहर करीब 12:30 बजे वो अपने मुकदमे की पैरवी के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। तीसरी मंजिल पर एसीजेएम कक्ष संख्या-9 के कार्यालय में अपनी फाइल देखने गए थे। इसी दौरान मऊआइमा के किगिरिया का पूरा निवासी अनिल कुमार यादव और नया पूरा निवासी मुकेश कुमार वहां पहुंच गए।
उनके मुताबिक, दोनों ने उन्हें धक्का दिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाया।
‘इस बार हेलमेट नहीं बचाएगा’
अधिवक्ता का आरोप है कि दोनों ने पिछली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी गोली मारी थी, लेकिन कम छेद हुए थे, इसलिए बच गए। अगर जान की सलामती चाहते हो तो मुकदमे में समझौता कर लो।
इसके बाद दोनों ने धमकी दी कि अगर समझौता नहीं किया तो अगली बार सिर में गोली मार देंगे। अधिवक्ता के मुताबिक, आरोपियों ने यह भी कहा कि पिछली बार हेलमेट की वजह से बच गए थे, लेकिन अगली बार हेलमेट भी नहीं बचा पाएगा।
शर्ट उठाकर असलहा दिखाया
तहरीर के मुताबिक, विवाद बढ़ता देख मान सिंह वहां से हटने लगे। इसी दौरान अनिल कुमार यादव ने कथित तौर पर कहा कि वह उनके लिए हमेशा असलहा लेकर चलता है। आरोप है कि इसके बाद उसने शर्ट उठाकर कमर में लगा असलहा भी दिखाया।
अधिवक्ता के अनुसार, दोनों आरोपी अगली तारीख पर मिलने की धमकी देकर वहां से चले गए थे।
पिछले साल मई में बाइक से कोर्ट जाते समय मारी थी गोली
मान सिंह 4 मई 2025 को बाइक से न्यायालय जा रहे थे। सोरांव में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। इस मामले में अनिल कुमार यादव समेत 7 लोगों को नामजद किया गया था।
मान सिंह का कहना है कि उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए उन्हें कोर्ट परिसर में धमकाया गया। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध और वर्तमान शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस सीसीटीवी से करेगी जांच
मान सिंह ने घटना के संबंध में 14 सितंबर को कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अनिल कुमार यादव और मुकेश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। पुलिस आरोपों की पुष्टि के लिए फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
- प्रयागराज एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट शेड्यूल: सप्ताह में 21 उड़ानें, नवंबर से शनिवार नो-फ्लाइट डे रहेगा
- भाजपा के मंडल अध्यक्ष बोले-मेरे भाई को फंसाया जा रहा: प्रयागराज में वीडियो जारी किया, ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
- भास्कर इंटरव्यूरोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं: अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे
- प्रयागराज से सीएम योगी ने वकीलों को साधा: तीन घोषणाएं कीं, केशव बोले- चुनाव का मुकदमा वकीलों की अदालत में
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


