अपना दल पूर्व विधायक जमुना प्रसाद के बेटे पर FIR: प्रयागराज में सोसायटी अध्यक्ष ने कहा- दबंगई के बल पर जमीन कब्जा कर ली - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj Land Grab Case | FIR Against Former MLA Son Jitendra Saroj अपना दल पूर्व विधायक जमुना प्रसाद के बेटे पर FIR:प्रयागराज में सोसायटी अध्यक्ष ने कहा- दबंगई के बल प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj Land Grab Case | FIR Against Former MLA Son Jitendra Saroj
अपना दल पूर्व विधायक जमुना प्रसाद के बेटे पर FIR:प्रयागराज में सोसायटी अध्यक्ष ने कहा- दबंगई के बल पर जमीन कब्जा कर ली
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में अग्रवाल सोसायटी की जमीन पर कब्जा करने और निर्माण की कोशिश के आरोप में अपना दल के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज के बेटे जितेंद्र प्रसाद सरोज समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। नैनी थाने में सोसायटी के अध्यक्ष अमर बहादुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में आरोप है कि दबंगई के बल पर सोसायटी की जमीन पर कब्जा करने और वहां निर्माण कराने की कोशिश की गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामला नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी उपहार, परगना अरैल की जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग की पैमाइश रिपोर्ट का हवाला देते हुए जमीन पर अतिक्रमण होने का दावा किया है। FIR के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाटा संख्या 81 की जमीन पर कब्जे का आरोप
तहरीर के मुताबिक पुराने यमुना ब्रिज से मिर्जापुर जाने वाली सड़क के पश्चिम और रेलवे लाइन के पूरब गाटा संख्या 81 की जमीन है। यह जमीन अग्रवाल सोसायटी से जुड़ी बताई गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाटा संख्या 82 के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री जितेंद्र प्रसाद ने वर्ष 2022 में कराई थी। 28 जनवरी 2022 को 121.8 वर्गमीटर और 16 दिसंबर 2022 को 446.50 वर्गमीटर जमीन की रजिस्ट्री का जिक्र तहरीर में किया गया है।
सोसायटी का आरोप है कि इन रजिस्ट्रियों के बाद गाटा संख्या 81 की जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई। सड़क से लगी जमीन के हिस्से में निर्माण कराने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
राजस्व टीम ने की थी जमीन की पैमाइश
शिकायतकर्ता ने जमीन के विवाद में हुई राजस्व विभाग की पैमाइश रिपोर्ट को भी पुलिस को सौंपा है। तहरीर के अनुसार एसडीएम करछना की अदालत में धारा 24 का वाद चल रहा है।
इसी मामले में राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार उपाध्याय ने 25 जून 2026 को गाटा संख्या 81 की पैमाइश की थी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व टीम भी मौजूद थी।
पैमाइश के बाद रिपोर्ट एसडीएम करछना को भेजी गई थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि रिपोर्ट, नक्शे और दूसरे दस्तावेजों में गाटा संख्या 81 की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति सामने आई है।
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
तहरीर में कहा गया है कि जमीन पर कब्जे की शिकायत पहले नैनी थाने में की गई थी। इसके बाद एसीपी करछना, डीसीपी यमुनानगर और पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी गई।
आरोप है कि शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और दूसरे पक्ष की ओर से जमीन पर निर्माण की कोशिश जारी रही। विरोध करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पक्ष ने पुलिस और तहसील प्रशासन का कुछ नहीं बिगाड़ पाने की बात कहते हुए दबाव बनाने की कोशिश की।
FIR के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
नैनी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस राजस्व दस्तावेजों, पैमाइश रिपोर्ट और जमीन से जुड़े दूसरे कागजात की जांच करेगी।
जमीन पर निर्माण और कब्जे की मौजूदा स्थिति भी देखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं जमुना प्रसाद सरोज
जमुना प्रसाद सरोज वर्ष 2017 में सोरांव विधानसभा सीट से अपना दल (एस) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।
दिसंबर 2025 में उनके दूसरे बेटे जैनेंद्र प्रसाद उर्फ शनि के खिलाफ भी नैनी थाने में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दो साल में रकम दोगुनी करने के नाम पर 60 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया था।
- दधिकांदो मेले में कई जगह मारपीट, लात-घूंसे चले: प्रयागराज में जगह-जगह भिड़े युवक, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
- चंद्रशेखर के खिलाफ रोहिणी घावरी का हमला तेज: लखनऊ पहुंचकर बोलीं- वाल्मीकि समाज को नजरअंदाज कर कोई पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी
- फ्री हेल्थ कैंप में 200 लोगों की जांच, दवाएं दीं: अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रयागराज पहुंची
- NLU प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की जांच शुरू: कुलपति, रजिस्ट्रार और चयन समिति 16 सितंबर को लखनऊ तलब
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


