होमक्राइममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो वायरल की: मऊ में लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम से शेयर हुई पोस्ट, आरोपी के खिलाफ FIR - Mau News
क्राइम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो वायरल की: मऊ में लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम से शेयर हुई पोस्ट, आरोपी के खिलाफ FIR - Mau News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mau - Mau Yogi Adityanath Edited Photo Controversy | Instagram FIR Registered मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो वायरल की:मऊ में लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम से शेयर हुई पो…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो वायरल की:  मऊ में लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम से शेयर हुई पोस्ट, आरोपी के खिलाफ FIR - Mau News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mau

- Mau Yogi Adityanath Edited Photo Controversy | Instagram FIR Registered

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिटेड फोटो वायरल की:मऊ में लाला राव जी नाम के इंस्टाग्राम से शेयर हुई पोस्ट, आरोपी के खिलाफ FIR

- कॉपी लिंक

मऊ जिले के दोहरीघाट इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक एडिटेड और गलत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पैर छूते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR के मुताबिक, दोहरीघाट थाने के सब-इंस्पेक्टर महादेव गुप्ता इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि 'लाला राव जी' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से यह फर्जी फोटो शेयर की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ऐसी गलत पोस्ट से लोगों के बीच राजनीतिक नफरत फैल सकती है और इलाके की शांति पर असर पड़ सकता है।

सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शाम अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ धाराओं में FIR दर्ज की। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें