होमक्राइमलखनऊ के लामार्ट्स स्कूल के टीचर पर FIR: छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप, प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ के लामार्ट्स स्कूल के टीचर पर FIR: छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप, प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow La Martiniere Teacher Nagesh Shukla Booked Under POCSO Act लखनऊ के लामार्ट्स स्कूल के टीचर पर FIR:छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप, प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
लखनऊ के लामार्ट्स स्कूल के टीचर पर FIR:  छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप, प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow La Martiniere Teacher Nagesh Shukla Booked Under POCSO Act

लखनऊ के लामार्ट्स स्कूल के टीचर पर FIR:छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप, प्रिंसिपल की शिकायत पर केस दर्ज

- कॉपी लिंक

लखनऊ के लामार्ट्स बॉयज स्कूल के हिंदी शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के एक छात्र के अभिभावक की लिखित शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन ने मामले की आंतरिक जांच कराई थी।

अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा

स्कूल की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, 5 सितंबर को कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र के अभिभावक ने स्कूल में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में शिक्षक नागेश शुक्ला पर छात्र के साथ कथित रूप से गंदी बात किए जाने का आरोप लगाया गया था।

स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई।

पुलिस चैट में हुई बातचीत की जांच करेगी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला टीचर और छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से जुड़ा है। पुलिस अब चैट की वास्तविकता, उसमें हुई बातचीत, उसकी अवधि और उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच में संबंधित मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले चैट की सामग्री और उसमें मौजूद आरोपों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।

POCSO एक्ट के तहत स्कूल ने पुलिस को दी अनिवार्य रिपोर्ट

स्कूल की ओर से गौतमपल्ली थाने को भेजे गए पत्र में POCSO एक्ट, 2012 की धारा 19(1) के तहत आवश्यक रिपोर्ट पुलिस को सौंपने का उल्लेख है। पत्र के साथ अभिभावक की मूल शिकायत भी अटैच की गई है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर FIR संख्या से अवगत कराने का अनुरोध किया है। पत्र में POCSO एक्ट की धारा-23 के प्रावधानों के तहत बच्चे की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भी अनुरोध किया गया है।

पुलिस देखेगी कि बातचीत की प्रकृति क्या थी

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि शिक्षक और छात्र के बीच हुई कथित बातचीत की प्रकृति क्या थी और उसमें POCSO एक्ट के तहत अपराध के आवश्यक तत्व बनते हैं या नहीं।

मामले में शिक्षक नागेश शुक्ला का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनका पक्ष मिलने पर उनकी बात भी शामिल की जाएगी।

लखनऊ के लामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामला स्कूल के एक छात्र के साथ शिक्षक की कथित अश्लील चैट से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और स्कूल के छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से संबंधित है। पुलिस चैट के कंटेंट, उसकी अवधि, संबंधित मोबाइल/डिजिटल साक्ष्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें