‘शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा’: गोरखपुर में छात्रा से कॉलेज प्रबंधक का बेटा बोला, फेल करने की धमकी देकर रेप, FIR - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur School Manager Viral Audio Case | Minor Student Harassment ‘शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा’:गोरखपुर में छात्रा से कॉलेज प्रबंधक का बेटा बोला, फेल करने की…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur School Manager Viral Audio Case | Minor Student Harassment
‘शारीरिक संबंध बनाओ, शहर में पढ़ाऊंगा’:गोरखपुर में छात्रा से कॉलेज प्रबंधक का बेटा बोला, फेल करने की धमकी देकर रेप, FIR
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में 10वीं की छात्रा ने प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक के बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी 4 महीने तक उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर उसे गालियां दीं और फेल करने की धमकी दी।
आरोपी ने छात्रा से कहा-
तुम्हें आगे बढ़ना है और शहर में पढ़ना है तो मेरे साथ संबंध बनाओ। तुम्हारा पूरा खर्च मैं उठाऊंगा।
छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं सोई तो वह उसे फेल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने सुसाइड का प्रयास किया।
मामला जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर गोला थानाक्षेत्र का है। छात्रा की आपबीती जानने के बाद उसकी छोटी बहन ने परिजन को पूरी बात बताई। शुक्रवार को पीड़िता अपने बाबा के साथ थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
अब जानिए पूरा मामला...
गोला क्षेत्र की एक 15 साल की छात्रा एक निजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ती है। छात्रा के मुताबिक, उसके पिता मुंबई में काम करते हैं। वह अपने बाबा, मां और छोटी बहन के साथ गांव में रहती है। कॉलेज में ही प्रबंधक का बेटा प्रतीक त्रिपाठी टीचिंग करता है।
छात्रा के अनुसार, करीब 4 महीने पहले छुट्टी के बाद प्रतीक ने उसे अपने केबिन में बुलाया। केबिन में वह अकेले था। मैं अंदर गई तो उसने मुझे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह उसे फेल कर देगा और बदनाम कर देगा।
आरोपी ने छात्रा से कहा कि दोनों के बीच जो होगा, उसके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा। इसके बाद उसके साथ रेप किया। छात्रा ने उस दिन किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत करने लगा।
छात्रा के मुताबिक, आरोपी उससे कहता था कि वह उसे आगे बढ़ाएगा। गोरखपुर शहर में पढ़ाएगा, कमरा दिलवाएगा और उसका पूरा खर्च उठाएगा। उसने यह भी कहा कि वह उसके बाबा से बात कर लेगा। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने 4 महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। परेशान होकर छात्रा ने यह बात अपनी छोटी बहन को बताई। बहन ने उसे समझाया।
छात्रा ने मना किया तो ऑडियो वायरल कर दिया
छात्रा ने बताया कि एक दिन प्रतीक ने उसे मिलने के लिए फिर बुलाया, लेकिन उसने मना कर दिया। नाराज होकर आरोपी ने उसे फोन पर गालियां दीं और बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि जब वह उसका पूरा खर्च उठा रहा है तो मिलने में क्या दिक्कत है। छात्रा ने फिर भी मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा से बातचीत का एक ऑडियो वायरल कर दिया।
ऑडियो वायरल होने की जानकारी छात्रा को हुई तो उसने जान देने की कोशिश की। चूंकि, बहन को वह बात बता चुकी थी इसलिए उसने उसे समझाया। फिर परिजन से बातचीत कर पूरी बात बताई।परिवार के लोग जाने तो सन्न रह गए।
इसके बाद छात्रा के बाबा उसे लेकर शुक्रवार को गोला थाने पहुंचे। पुलिस को पूरी बात बताई। तहरीर देकर आरोपी प्रबंधक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाबा ने बताया कि आरोपी उनकी पोती को बार-बार फेल करने की धमकी दे रहा था। ऑडियो वायरल होने के बाद वह मानसिक तनाव में आ गई और उसने सुसाइड करने की कोशिश भी की।
उधर, ऑडियो सामने आने के बाद गांव वाले स्कूल पहुंचे। उन्होंने आरोपी को घेर लिया और हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आरोपी गांव से फरार है। आरोपी प्रतीक की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी ढाई महीने की बच्ची भी है।
ऑडियो में क्या है, अब वो पढ़िए-
CO बोले- FIR दर्ज हो गई, गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं
गोला सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
………………… ये खबर भी पढ़िए-
असीम अरुण बोले- PDA से पहले अजगर-मजगर भी बना था:अखिलेश के सारे फॉर्मूले फेल होंगे; सत्ता मिली तब महापुरुषों का अपमान किया
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ फॉर्मूले को फर्जी बताया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा- यूपी की राजनीति में जातिगत गठजोड़ की कोई जगह नहीं। पहले भी अजगर और मजगर जैसे फॉर्मूले प्रयोग हो चुके हैं। अब अखिलेश का ये PDA प्रयोग भी फ्लॉप होगा।
असीम अरुण ने NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी आंदोलन का सपोर्ट किया। लेकिन, प्रदर्शन में हुई हिंसा पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली और सरकार के रुख को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। पढ़िए पूरी खबर
- बात खरी हैरविकिशन ने आंखें फाड़कर राखी बंधवाई: श्रीप्रकाश शुक्ला एनकाउंटर पूछ रहे Gen-Z अफसर; DM साहब गधों पर भड़के
- भास्कर एक्सक्लूसिवयोगी ने बिजली विभाग के चेयरमैन को लगाई फटकार: 13000 बिजली कनेक्शन का पता ही नहीं, हर महीने करोड़ों वसूल रहा सिंडिकेट
- यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या के 2 नए CCTV: 4 शूटर्स ने घेरा, गोलियां बरसाईं; पिता से अखिलेश बोले- न्याय दिलाएंगे
- पिता बोले- पायलट बनकर आने वाला था बेटा: सफलता की दहलीज पर जिंदगी ने धोखा दिया; कानपुर विमान क्रैश में हुई थी मौत
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


