होमक्राइमवाराणसी में जलभराव को मेयर ने बताया बदनाम करने की साजिश, FIR कराने पर बनारसी लेने लगे मजे
क्राइम

वाराणसी में जलभराव को मेयर ने बताया बदनाम करने की साजिश, FIR कराने पर बनारसी लेने लगे मजे

वाराणसी नगर निगम के अनुसार, जलभराव वाले क्षेत्र के सीवर में बोरियों में बालू और लकड़ी का बुरादा भर कर जानबूझ कर डाला गया। जिसके वजह से जलजमाव हुआ। बात यही नहीं रुकी और नगर निगम ने इस कृत्य का हवाला देते हुए भेलुपुर थाने…

Navbharat Times के अनुसार14 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
वाराणसी में जलभराव को मेयर ने बताया बदनाम करने की साजिश, FIR कराने पर बनारसी लेने लगे मजे

सौजन्य से:- Navbharat Times

वाराणसी नगर निगम के अनुसार, जलभराव वाले क्षेत्र के सीवर में बोरियों में बालू और लकड़ी का बुरादा भर कर जानबूझ कर डाला गया। जिसके वजह से जलजमाव हुआ। बात यही नहीं रुकी और नगर निगम ने इस कृत्य का हवाला देते हुए भेलुपुर थाने में एफआइआर तक दर्ज करा दी। अब इस मामले में विपक्ष के साथ बनारसी भी खूब चटकारे ले रहे हैं।

विदेशी बच्चे सीवर के पानी से गुजर रहे थे, हो गया वीडियो वायरल

बीते शुक्रवार की शाम को जबरदस्त बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसी बीच शिवाला के क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक विदेशी पर्यटक अपने पत्नी और एक छोटी बेटी के साथ जमा गंदे पानी से गुजरते हुए दिखा। ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत सपा के शीर्ष नेताओं ने वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार की आलोचना शुरू कर दी।नगर निगम ने जारी किया वीडियो

शुक्रवार की रात के वीडियो ने ऐसी खलबली मचाई कि पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार की शाम 4 बजे अचानक मेयर अशोक तिवारी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के साथ पूरे दल बल के साथ पहुंचे। इस घटनाक्रम के कवरेज के लिए बाकायदा मीडिया को भी शिवाला क्षेत्र में बुलाया गया था। मौके पर पहुंचे मेयर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त ने मीडियाकर्मियों को बालू भरे बोरी, लकड़ी का बुरादा भरे प्लास्टिक के बोरी, लकड़ी के टुकड़े, बोतल और अन्य सामग्रियों को दिखाते हुए कहा कि साजिश के तहत काशी को बदनाम करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों ने सीवर लाइन में ये चीजें डाली हैं। जिसकी वजह से जलजमाव की स्थिति हुई। शाम 7 बजे के करीब स्थानीय भेलुपुर थाने में नगर निगम ने बीएनएस की धारा 326(c) के तहत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करा दिया।विपक्ष ने जमकर बोला हमला

जलजमाव को जैसे ही मेयर समेत नगर निगम और भाजपा पदाधिकारी ने साजिश बताना शुरू किया तो इस पर विपक्षी दलों के साथ आम लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने नगर निगम की विफलता को साजिश करार देने पर चुनौती देते हुए कहा कि आपने एफआईआर दर्ज कर साजिश बताया है तो स्मार्ट सिटी के त्रिनेत्र योजना के तहत शहर में 3 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, आप उन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर मामला अब तक सामने ले आना चहिए। नहीं तो आने वाले समय में कोई बड़ी बात नहीं कि इसे पाकिस्तान की साजिश भी भाजपा करार दे देगी।उन्होंने कहा कि शिवाला एक मात्र क्षेत्र नहीं है, जहां जलजमाव हुआ है, ये सब अधिकारी, नेता और ठेकेदारों के आपसी बंदरबांट का नतीजा है। इतना ही नही सोशल मीडिया पर आम बनारसी भी नगर निगम के एफबी पेज और वॉट्सऐप ग्रुप में अलग-अलग इलाकों के जलजमाव और टूटी सड़कों की फोटो-वीडियो पोस्ट कर तंज कसते हुए कहा रहे हैं कि अमुक क्षेत्र में किसकी साजिश है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें