होमक्राइमपत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; यूपी पुलिस की FIR को किया है चैलेंज
क्राइम

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; यूपी पुलिस की FIR को किया है चैलेंज

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; यूपी पुलिस की FIR को किया है चैलेंज मामले को तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच के सामने पेश किया. By ET…

ETV Bharat के अनुसार24 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; यूपी पुलिस की FIR को किया है चैलेंज

सौजन्य से:- ETV Bharat

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट; यूपी पुलिस की FIR को किया है चैलेंज

मामले को तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच के सामने पेश किया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 2:52 PM IST

लखनऊ/नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को पत्रकार की उस याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया, जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस की FIR को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया.

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में चोरी और गड़बड़ी की खबर दी थी. उन्होंने गाजियाबाद में सड़क पर हुई एक कथित मारपीट की घटना को लेकर अपने खिलाफ दर्ज FIR को चुनौती दी है.

इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच के सामने एक वकील ने पेश किया. वकील ने कहा कि यह मामला उस पत्रकार से जुड़ा है, जिसने राम मंदिर दान में चोरी की खबर दी थी और दावा किया कि उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं.

उन्होंने कहा कि अब SC/ST एक्ट की सख्त धाराओं के तहत भी FIR दर्ज की गई है. पुलिस टीम ने उनके घर पर छापा मारा है. इसे आज या कल सुनवाई के लिए लिस्ट किया जा सकता है.

संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद बेंच ने मामले को कल यानी मंगलवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करने पर सहमति जताई है. उपाध्याय ने आरोप लगाया कि FIR झूठे और मनगढ़ंत आरोपों पर आधारित है.

उन्होंने दावा किया कि यह उनकी स्वतंत्र खोजी पत्रकारिता के लिए उन्हें परेशान करने की कोशिश है. उन्होंने FIR को रद्द करने और गिरफ्तारी व अन्य कठोर कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है.

इस महीने की शुरुआत में इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई थी. शिकायत में दावा किया गया था कि शिप्रा मॉल के पास मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को कथित तौर पर बलेनो कार ने टक्कर मार दी थी.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ड्राइवर ने उसे गाली दी और धमकी दी. कार के संबंध में उपाध्याय का नाम लिया. उपाध्याय ने इन आरोपों से इंकार किया है.

यह भी पढ़ें: UP में 17 IAS अफसरों का तबादला; चर्चित अधिकारी आंजनेय सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें