होमक्राइमस्‍पीकर सतीश महाना को सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गुंडा और आतंकी! कानपुर में FIR दर्ज कर ढूंढ रही पुलिस
क्राइम

स्‍पीकर सतीश महाना को सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गुंडा और आतंकी! कानपुर में FIR दर्ज कर ढूंढ रही पुलिस

Satish Mahana: कानपुर के नौबस्ता थाने में पुलिस ने सतीश महाना के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। सुमित शर्मा, कानपुरः यूपी के कानपुर में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…

Navbharat Times के अनुसार14 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
स्‍पीकर सतीश महाना को सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गुंडा और आतंकी! कानपुर में FIR दर्ज कर ढूंढ रही पुलिस

सौजन्य से:- Navbharat Times

Satish Mahana: कानपुर के नौबस्ता थाने में पुलिस ने सतीश महाना के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सुमित शर्मा, कानपुरः यूपी के कानपुर में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नौबस्ता थाने में अनूप गुप्ता नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआई दर्ज की गई है। बीजेपी पदाधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीजेपी के कोषाध्यक्ष लालजी तिवारी नौबस्ता थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को लेकर अपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस पोस्ट में उनके लिए गुंडा, आतंकी, दरिंदा, निर्दयी, आतंकी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। बीजेपी पदाधिकारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि यह सोशल मीडिया अकाउंट कौन संचालित कर रहा था। यह पोस्ट कब और किस स्थान से पोस्ट की गई है। पुलिस की साइबर सेल की मदद से अकाउंट संचालक तक पहुंचे की कोशिश कर रही है।

डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं

यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। बीजेपी पदाधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना गंभीर बात है। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें