होमक्राइमहनुमान अंश की स्टार कास्ट ने सीएम योगी से की मुलाकात, फिल्म के सभी कलाकर यूपी से हैं
क्राइम

हनुमान अंश की स्टार कास्ट ने सीएम योगी से की मुलाकात, फिल्म के सभी कलाकर यूपी से हैं

सिनेमाघरों में फिल्म हनुमान अंश बंपर कमाई कर रही है। लोग हनुमान अंश को खूब प्यार दे रहे हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ' हनुमान अंश ' को देखने क…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार8 सितंबर 2026 को 04:31 pm बजे
हनुमान अंश की स्टार कास्ट ने सीएम योगी से की मुलाकात, फिल्म के सभी कलाकर यूपी से हैं

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

सिनेमाघरों में फिल्म हनुमान अंश बंपर कमाई कर रही है। लोग हनुमान अंश को खूब प्यार दे रहे हैं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ' हनुमान अंश ' को देखने के लिए देश भर के सिनेमाघरों में लोग उमड़ रहे हैं। इसी बीच हनुमान अंश की टीम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने सीएम योगी के साथ अनुभव साझा किए।

सीएम योगी ने देखे गोरखनाथ जी की पक्तियों वाले अहम सीन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'हनुमान अंश' के गोरखनाथ जी की पक्तियों वाले अहम सीन देखे। फिल्म में नीम करोली बाबा और नाथ संप्रदाय के संतों की मुलाकातों का भी चित्रण किया गया है। हनुमान अंश फिल्म के डायरेक्टर ने दावा किया है कि शुरुआती दौर में नाथ सम्प्रदाय के संतों के सान्निध्य में नीम करोली बाबा रहे और नाथ संतों से मिलकर नीम करोली बाबा ने दिव्य शक्तियों को ग्रहण किया।

फिल्म के कलाकारों ने दिया धन्यवाद

फिल्म के मुख्य अभिनेता शोभिनव ने कहा कि सीएम योगी का आशीर्वाद मिला, हम उनके आभारी हैं। डायरेक्टर ने कहा कि 'हनुमान अंश' ये फिल्म उत्तर प्रदेश के संत पर बनी है। सभी कलाकार यूपी के ही रहने वाले हैं।

नीम करोली बाबा की जीवन दिखाया गया है

'हनुमान अंश' फिल्म नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन से जुड़ी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक युवा बालक अपनी माता के निधन के बाद भगवान की तलाश में घर छोड़ देता है। उत्तर भारत की लंबी आध्यात्मिक यात्रा, आंतरिक संघर्ष और मौन साधना के बाद उनका जीवन बदल जाता है और वे नीम करोली बाबा बन जाते हैं। नीम करोली बाबा के भक्त उनको हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

बंपर कमाई कर रही फिल्म

फिल्म हनुमान अंश ने भारत में अभी तक ₹132.13 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, भारत में ग्रास कलेक्शन की बात करें तो ये कमाई 156.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है। जिस तरह से ये फिल्म की कमाई हो रही है। उससे साफ है कि 200 करोड़ ये फिल्म पहुंच सकती है।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें