होमक्राइमवेलेंटाइन FC ने पुलिस को 3-1 से हराया: सैफुद्दीन ने लगाई हैट्रिक, गोरखपुर फुटबॉल लीग के ए डिविजन का लीग चरण खत्म - Gorakhpur News
क्राइम

वेलेंटाइन FC ने पुलिस को 3-1 से हराया: सैफुद्दीन ने लगाई हैट्रिक, गोरखपुर फुटबॉल लीग के ए डिविजन का लीग चरण खत्म - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Football League: Valentine Club Beats UP Police | Saifuddin Hattrick वेलेंटाइन FC ने पुलिस को 3-1 से हराया:सैफुद्दीन ने लगाई हैट्रिक, गोरखपुर फुटबॉल लीग के ए ड…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 06:23 pm बजे
वेलेंटाइन FC ने पुलिस को 3-1 से हराया:  सैफुद्दीन ने लगाई हैट्रिक, गोरखपुर फुटबॉल लीग के ए डिविजन का लीग चरण खत्म - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Football League: Valentine Club Beats UP Police | Saifuddin Hattrick

वेलेंटाइन FC ने पुलिस को 3-1 से हराया:सैफुद्दीन ने लगाई हैट्रिक, गोरखपुर फुटबॉल लीग के ए डिविजन का लीग चरण खत्म

- कॉपी लिंक

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में चल रही फुटबॉल लीग (ए डिविजन) के लीग चरण का समापन वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब की शानदार जीत के साथ हुआ। अंतिम लीग मुकाबले में वेलेंटाइन FC ने उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन को 3-1 से शिकस्त दी। टीम की जीत के हीरो सैफुद्दीन रहे, जिन्होंने तीनों गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।

मैच शुरू होते ही वेलेंटाइन FC ने आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे मिनट में सैफुद्दीन ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके छह मिनट बाद नौवें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दाग दिया। पहले हाफ के अंत तक वेलेंटाइन टीम 2-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में भी दबदबा, सैफुद्दीन की हैट्रिक

दूसरे हाफ में भी वेलेंटाइन FC का दबदबा कायम रहा। 40वें मिनट में सैफुद्दीन ने तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 42वें मिनट में उत्तर प्रदेश पुलिस के आबदीन ने गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी। मुकाबला वेलेंटाइन FC ने 3-1 से जीत लिया।

तालमेल की कमी से दबाव में रही पुलिस टीम

मैच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ी दबाव में नजर आए। टीम के बीच तालमेल की कमी का फायदा वेलेंटाइन FC ने उठाया और अधिकांश समय खेल पर नियंत्रण बनाए रखा।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

गोरखपुर फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र मणि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके प्रदर्शन का उत्साहवर्धन किया।

संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह ने लीग के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने आयोजन सचिव डॉ. अमिल हयात खान और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

सेमीफाइनल में आज आमने-सामने होंगी चार टीमें

लीग चरण समाप्त होने के बाद अब गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

दोपहर 2 बजे: एनई रेलवे मुख्यालय vs वेलेंटाइन फुटबॉल क्लब

शाम 3:30 बजे: सद्भावना फुटबॉल क्लब vs उत्तर प्रदेश पुलिस गोरखपुर जोन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें