प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत, खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम
प्रयागराज के गंगापार के सोरांव में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सड़क हादसे में बेटे की मौत…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
प्रयागराज के गंगापार के सोरांव में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सड़क हादसे में बेटे की मौत की खबर सुनते ही उसके पिता को गहरा सदमा लगा. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के अंतराल में पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. रविवार को एक ही घर से पिता-पुत्र की अर्थी उठने से हर किसी की आंखें नम हो गईं.
मिली जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर नवादा गांव के रहने वाले शिवम यादव उर्फ सोनू (पुत्र राम सिंह) अपनी बाइक से कलंदरपुर से सोरांव की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वो माधोपुर संघनगंज के पास पहुंचे, तभी सोरांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी.
हादसा इतना भीषण था कि शिवम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
शिवम की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया. बेटे की मौत की खबर सुनकर उनके पिता राम सिंह को गहरा सदमा लगा और वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े. परिजन आनन-फानन में उन्हें शांतिपुरम स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस तरह एक ही परिवार में पिता और बेटे की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Advertisement
वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.
सोरांव थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है. परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


