बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, राहत किट बांटी: महिला बोली- इतना बढ़िया राजा कोई नहीं; मुख्यमंत्री को इतने पास से पहली बार देखा - Farrukhabad News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Farrukhabad - Yogi Adityanath Farrukhabad Visit | Flood Relief Distribution Aerial Survey बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, राहत किट बांटी:महिला बोली- इतना बढ़िया राजा कोई नहीं; मुख्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Farrukhabad
- Yogi Adityanath Farrukhabad Visit | Flood Relief Distribution Aerial Survey
बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, राहत किट बांटी:महिला बोली- इतना बढ़िया राजा कोई नहीं; मुख्यमंत्री को इतने पास से पहली बार देखा
- कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह करीब 11:40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन मैदान पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें राहत किट बांटी।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों से बातचीत के दौरान सीएम ने उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री मिलने समेत दूसरी समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा, “इतना बढ़िया राजा कोई नहीं है।”
बाढ़ पीड़ितों से पूछा- कोई दिक्कत तो नहीं
फर्रुखाबाद की तीन तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हैं। हवाई सर्वेक्षण के बाद पुलिस लाइन पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कई बार बातचीत की। उन्होंने लोगों से पूछा कि उन्हें राहत सामग्री मिली या नहीं और किसी तरह की परेशानी तो नहीं है।
रामलली बोलीं- राजा हमारे बीच आए, अच्छा लगा
बाढ़ पीड़ित रामलली ने कहा, “इतना बढ़िया राजा कोई नहीं है। जो भी सुविधा आती है, वह सब मिलती है। राजा हमारे बीच आए, हाल जाना, अच्छा लगा।” सोमवती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि सामान मिला या नहीं और कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इतने पास से पहले कभी नहीं देखा था।
लोगों ने बताया- मुख्यमंत्री ने पीठ पर हाथ रखा
प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे हैं। उन्होंने राशन के बारे में पूछा और यह जाना कि किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। राम खिलावन ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हो पाएगी। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पास आकर पीठ पर हाथ रखा, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा।
बुजुर्ग राम रतन बोले- पहली बार बाढ़ पीड़ितों के बीच आए सीएम
बाढ़ पीड़ित बुजुर्ग राम रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के बीच आए और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है और खुश हैं या नहीं।
रॉबिन कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को इतने करीब से देखना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्या होने पर बताने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


