उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो, लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार में घूमकर जमाता था धौंस, बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा
बस्ती पुलिस ने लखनऊ सचिवालय का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार में घूमकर वीआईपी सुविधाएं और मुफ्त आवाजाही प्राप्त कर रहा था। वसीम अहमद, बस्ती: उत्तर प्रदेश…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बस्ती पुलिस ने लखनऊ सचिवालय का फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार में घूमकर वीआईपी सुविधाएं और मुफ्त आवाजाही प्राप्त कर रहा था।
वसीम अहमद, बस्ती: उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार में घूमकर खुद को शासन का विशेष कार्याधिकारी (OSD) बताने वाले एक शातिर जालसाज को बस्ती पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लखनऊ सचिवालय का फर्जी अधिकारी बनकर न केवल टोल प्लाजा और सरकारी दफ्तरों में VIP सुविधाएं और मुफ्त आवाजाही हासिल कर रहा था, बल्कि सरकारी काम कराने के नाम पर आम जनता से भारी ठगी भी कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से नीली-लाल बत्ती लगी इनोवा कार, 2 वॉकी-टॉकी, 5 फर्जी विजिटिंग कार्ड, आईफोन और 4 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
देर शाम थाना कोतवाली प्रभारी बृजानन्द सिंह और यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी की संयुक्त पुलिस टीम बड़ेबन पुल के नीचे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लखनऊ नंबर की एक सफेद रंग की इनोवा कार पहुंची, जिसकी छत पर लाल-नीली बत्ती जल रही थी और आगे-पीछे उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस टीम ने जब कार को रोककर पूछताछ की तो उसमें पीछे बैठा युवक पुलिस कर्मियों पर ही रौब जमाने लगा। उसने खुद को लखनऊ सचिवालय का OSD मोहसिन खान बताते हुए अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया। हालांकि, शक होने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल की तो उसका पूरा फर्जीवाड़ा बेनकाब हो गया।
आरोपी ने पूछताछ में दी जानकारी पकड़े गए फर्जी अधिकारी से पूछताछ में बताया कि उसका नाम मोहसिन खान उम्र 28 वर्ष (निवासी दारुलशफा हजरतगंज, लखनऊ व मूल निवासी चईयाबारी, बस्ती) है, इसके बाद उस ने कुबूल किया कि वह काफी समय से फर्जी पहचान पत्र और बत्ती का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में VIP प्रोटोकॉल ले रहा था। अपना रौब मजबूत करने के लिए उसने 15 हजार रुपये महीने पर लखनऊ निवासी राजेश यादव नाम का ड्राइवर भी रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया है, जबकि चालक को जांच में सहयोग की हिदायत देकर नोटिस पर छोड़ा गया है। बस्ती पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और ऐसे किसी भी फर्जी अधिकारी के झांसे में न आने की अपील की है।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


