कानपुर: करोड़पति ससुर की हत्या के वक्त पार्टी में 'तुम तो धोखेबाज हो' पर डांस कर रही थी बहू! मास्टरमाइंड शालू का Exclusive वीडियो
कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में एक वीडियो 'आज तक' के हाथ लगा है. वीडियो उस रात का बताया जा रहा है…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
कानपुर में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में एक वीडियो 'आज तक' के हाथ लगा है. वीडियो उस रात का बताया जा रहा है, जब विनीत की उनके घर में हत्या हुई थी और आरोपी बहू शालू अपने पति सुब्रत के साथ पार्टी में डांस कर रही थी. शालू ने ही घर पर भाड़े के हत्यारे भेजे थे. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में शालू डार्क पर्पल गाउन पहने दिखाई दे रही है. वह पति के साथ डांस कर रही है. बैकग्राउंड में ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाना बज रहा है. शालू गाने की धुन पर पति के साथ डांस करती हुई दिखाई देती है.
वीडियो में पार्टी का माहौल पूरी तरह सामान्य नजर आ रहा है. आसपास लोग मौजूद हैं और डांस कर रहे हैं. शालू भी बेहद सहज अंदाज में पार्टी करती दिखाई दे रही है. उसके चेहरे पर किसी तरह की घबराहट या तनाव नजर नहीं आता.
खास बात यह है कि पुलिस जांच के मुताबिक, इसी रात कानपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में उसके ससुर विनीत मिनोचा की हत्या हुई थी. पुलिस ने शालू को इस मामले में आरोपी बनाया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
Advertisement
पुलिस के मुताबिक, शालू और उसका पति सुब्रत रात करीब 10:30 बजे कॉस्मोजिन लाउंज पहुंच गए थे. पार्टी करीब 11:30 बजे शुरू होनी थी. वहां लगभग 20-25 लोग मौजूद थे. वीडियो में शालू इसी पार्टी में पति के साथ डांस करती दिखाई दे रही है.
पुलिस का दावा है कि हत्या से पहले शालू ने नौकरों को घर बुलाया था. बाद में नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर पर विनीत की हत्या करने का आरोप लगा. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शालू की कथित भूमिका सामने आई.
यह भी पढ़ें: मॉस्को में कानपुर के इंजीनियर की गिरफ्तारी का दावा, रोते हुए पत्नी बोली- 'रूसी सेना में भेजने का बनाया जा रहा दबाव'
पुलिस के अनुसार, रात करीब 3 बजे शालू पति और बेटे के साथ घर पहुंची. इसके बाद विनीत का शव मिलने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बहू शालू हत्या की प्लानिंग करके घर से निकली. हत्यारों को फोन पर हत्या के लिए गाइड करती रही. पार्टी उसके पति सुब्रत ने शहर के कॉस्मोजिन लाउंज में अरेंज की थी.
फिलहाल, 'आज तक' के हाथ लगे इस वीडियो में शालू को उसी रात पार्टी में पति के साथ डांस करते देखा जा सकता है, जबकि पुलिस की जांच में उसी रात उसके ससुर की हत्या की साजिश में उसकी कथित भूमिका सामने आई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


