लखनऊ: कार के बोनट पर EX को घसीटने वाला शाहनवाज गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नामक युवती को अपन…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने शाहनवाज नाम के आरोपी ने अनामिका नामक युवती को अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मारकर फरार हो गया. सुबह चाय पीने पहुंची अनामिका को आरोपी द्वारा फर्जी पहचान 'यश ठाकुर' बताकर प्यार में फंसाने की असलियत पता चली. जब पीड़ित युवती ने आरोपी को दूसरी लड़की के साथ कार में घूमते देख रोकने की कोशिश की, तो उसने कार तेजी से आगे बढ़ा दी. अनामिका कार की बोनट पर घिसटती चली गई और आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
फर्जी नाम बताकर जाल में फंसाने का आरोप
पीड़िता अनामिका सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी, जहां आरोपी शाहनवाज किसी दूसरी लड़की के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था. अनामिका का आरोप है कि शाहनवाज खुद को 'यश ठाकुर' बताकर उसके साथ रिलेशनशिप में था. जब अनामिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देखा और कार रोकने का प्रयास किया, तब उसे पता चला कि वह यश नहीं बल्कि शाहनवाज है. धोखाधड़ी का विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया.
बोनट पर 300 मीटर तक घसीटता रहा आरोपी
चश्मदीदों के मुताबिक, अनामिका अपनी स्कूटी से वहां पहुंची थी और उसने सड़क पर खड़ी कार को रोकने की कोशिश की. कार चालक शाहनवाज ने गाड़ी रोकने के बजाय तेजी से आगे बढ़ा दी. अनामिका कार की बोनट पर आ गई और करीब 200 से 300 मीटर दूरी तक घिसटती चली गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने के लिए आवाज लगाई और पत्थर भी फेंके, लेकिन आरोपी कार लेकर फरार हो गया.
Advertisement
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता कार की बोनट पर दिख रही है और लोग कार पर पत्थर फेंक रहे हैं. एसएचओ गोमती नगर विस्तार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला संज्ञान में लिया गया है. पुलिस ने अनामिका को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


