यूपी विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT की होगी जांच, सभी दलों को हर चरण की दी जाएगी जानकारी - up elections evm vvpat flc underway parties informed
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT की होगी जांच, सभी दलों को हर चरण की दी जाएगी जानकारी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल जांच (एफएलसी) शुरू की जाएगी। HighLights - आग…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT की होगी जांच, सभी दलों को हर चरण की दी जाएगी जानकारी
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल जांच (एफएलसी) शुरू की जाएगी।
HighLights
- आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी होगी।
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पारदर्शी प्रक्रिया और मानक पालन के निर्देश दिए।
- राजनीतिक दलों को जांच के प्रत्येक चरण की जानकारी दी जाएगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल जांच (एफएलसी) कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को एफएलसी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जांच के प्रत्येक चरण की जानकारी दी जाएगी और उनकी मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएलसी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं में अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की जांच से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी सिलसिले में रविवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशिक्षण एवं प्रबंध अकादमी में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एफएलसी सुपरवाइजर शामिल होंगे। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में प्रशिक्षण कार्यशालाएं हो चुकी हैं।
गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में 21-21 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एफएलसी के दौरान ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी स्थिति की जांच की जाएगी, ताकि चुनाव के दौरान मशीनों के संचालन में किसी तरह की तकनीकी समस्या न आए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


