यूपी में EVM से निकाय चुनाव कराने की तैयारी में इलेक्शन कमीशन, वेयरहाउस के लिए हो रही जमीन की तलाश - up local elections evm use and deoria warehouse preparation
यूपी में EVM से निकाय चुनाव कराने की तैयारी में इलेक्शन कमीशन, वेयरहाउस के लिए हो रही जमीन की तलाश राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ...और पढ़ें HighL…

सौजन्य से:- Jagran
यूपी में EVM से निकाय चुनाव कराने की तैयारी में इलेक्शन कमीशन, वेयरहाउस के लिए हो रही जमीन की तलाश
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ...और पढ़ें
HighLights
- यूपी निकाय चुनाव अब ईवीएम से कराने की तैयारी।
- राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की वेयरहाउस भूमि तलाश।
- देवरिया में डीएम ने 10 दिन में रिपोर्ट मांगी।
जागरण संवाददाता, देवरिया। नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का मतपत्र हरा, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का मतपत्र सफेद व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों का मतपत्र गुलाबी...। वर्ष 2028 में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में मतपत्रों के इन रंगों को याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे मतदान के बाद मतगणना में कम समय लगने और परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह अब राज्य निर्वाचन आयोग नगर निकाय चुनाव में भी ईवीएम का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। निकाय चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम के सुरक्षित भंडारण के लिए जिले में वेयरहाउस बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए जिलों से भूमि का प्रस्ताव मांगा है।
आयोग के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट स्तर पर सुरक्षित स्थान की तलाश शुरू हो गई है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सीआरओ वीके सिंह को ईवीएम वेयरहाउस निर्माण के लिए आवश्यक क्षेत्रफल की भूमि का चयन कर 10 दिन के भीतर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
चयनित भूमि सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए, ताकि ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा सकें। भूमि चयन के बाद वेयरहाउस निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। ईवीएम की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
खरीद के बाद इन मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक जिले में वेयरहाउस की जरूरत होगी। इसी के तहत भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय अमरेश कुमार ने बताया कि डीएम के स्तर से कलेक्ट्रेट अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर ईवीएम वेयरहाउस के लिए भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


